..................... Shah Rukh Khan Salman Khan govinda visits breach candy hospital to meet Dharmendra takes dharam paji health update - Hindi Filmibeat

अपने तो अपने होते हैं! धर्मेंद्र का हाल जानने के लिए अस्पताल में जुटा बॉलीवुड, शाहरुख-सलमान सबने जाना हाल

Bollywood Celebs Visits Dharmendra

Bollywood Celebs Visits Dharmendra In Hospital: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। बेटे सनी देओल की ओर से दिए गए कुछ ही घंटों पहले के लेटेस्ट अप्डेट के अनुसार, 'धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वे निगरानी में हैं। आगे की टिप्पणियां और अपडेट उपलब्ध होने पर साझा किए जाएंगे। कृपया उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठी अफवाहें न फैलाएं। सभी से अनुरोध है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार के निजता के अधिकार का सम्मान करें।'

धर्मेंद्र का हाल जानने के लिए पूरा का पूरा बॉलीवुड ब्रीच कैंडी अस्पताल का रुख करता दिखाई दे रहा है। कल शाम से ही धर्मेंद्र का पूरा परिवार और तमाम बॉलीवुड सेलेब्स अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। इसके साथ ही फैंस के बीच भी दुआओं का सिलसिला काफी तेजी से बढ़ रहा है।

सुपरस्टार सलमान खान जो कि धर्मेंद्र को अपने पिता की तरह मानते हैं वो सुरस्टार का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सलमान खान को पैपराजी ने स्पॉट किया और वो धर्मेंद्र से मिलने के बाद काफी गंभीर दिखाई दे रहे थे।

सलमान खान के साथ साथ अभिनेता शाहरुख खान भी धर्मेंद्र की तबीयत जानने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान शाहरुख खान के साथ उनका बेटा आर्यन खान भी मौजूद था।

धर्मेंद्र से मिलने वालों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सुपरस्टार गोविंदा भी देर रात अपनी गाड़ी खुद चलाकर ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे और धर्मेंद्र के साथ साथ सनी देओल और बॉबी देओल से भी मुलाकात की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि धर्मेंद्र स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भरती हैं। धर्मेंद्र की उम्र 89 साल की है और 8 दिसंबर को वो अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं। धर्मेद्र के बर्थडे के लिए उनके फैंस काफी एक्साइडेट हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस से जुड़े रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X