Salman Khan ने अपने जिगरी दोस्त शाहरुख पर लुटाया प्यार, तभी किंग खान ने पलट कर ऐसी बोली बात बज पड़ी तालियां

Shah Rukh Khan Salman Khan Aamir Khan together: बॉलीवुड के तीनों दिग्गज- शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान लंबे समय बाद एक साथ नजर आए। जॉय फोरम 2025 (Joy Forum 2025) के मंच पर तीनों सुपरस्टार्स का एक साथ दिखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था।
इससे पहले, तीनों को एक साथ आखिरी बार अंबानी परिवार की जामनगर प्री-वेडिंग में देखा गया था, लेकिन वहां उनका साथ बहुत थोड़े वक्त के लिए था। इस बार रियाद में तीनों ने मंच शेयर किया, मजाक किए, गाने गाए और एक-दूसरे की तारीफ भी की।
आमिर खान ने गाया गाना
इवेंट के दौरान एक मजेदार पल तब आया जब आमिर खान ने फिल्म 'अनोखी रात' का मशहूर गाना 'ओ रे ताल मिले नदी के जल में' गाना शुरू किया। शाहरुख खान और सलमान खान भी पीछे खड़े होकर उनका हौसला बढ़ाते दिखे।
सलमान खान ने की शाहरुख की तारीफ
मंच पर बातचीत के दौरान सलमान खान ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- 'आमिर फिल्मी परिवार से हैं, मैं भी हूं, लेकिन ये शख्स (शाहरुख खान) नहीं हैं। ये दिल्ली से आए थे और अपनी मेहनत से सुपरस्टार बने हैं।' इस पर शाहरुख खान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- 'क्या मैं कुछ कह सकता हूं सलमान? मैं भी फिल्मी परिवार से आता हूं... सलमान का परिवार मेरा परिवार है, आमिर का परिवार मेरा परिवार है। इसलिए मैं आज स्टार हूं।' उनका यह जवाब सुनकर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
मंच पर चली मस्ती
जब एक होस्ट ने कहा कि तीनों के बीच इतनी अच्छी बॉन्डिंग देखकर मजा आ रहा है, तो सलमान ने हंसते हुए कहा- 'ये सब सिर्फ स्टेज पर ही होता है।' इस पर शाहरुख ने तुरंत कहा- 'आपको बैकस्टेज देखना चाहिए, वहां क्या होता है।' दोनों के इस मजाक पर आमिर और दर्शक हंस पड़े।
तीनों खान एक ही फिल्म में?
शाहरुख खान ने आगे कहा कि अगर कभी तीनों खान एक फिल्म में साथ काम करें, तो वो किसी सपने के सच होने जैसा होगा। उन्होंने कहा- 'अगर हम तीनों किसी फिल्म में साथ आते हैं, तो वो अपने आप में एक बड़ी बात होगी। मैं सलमान और आमिर दोनों से बहुत इंस्पायर्ड हूं। हमने इस पर कई बार बात भी की है, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि उस फिल्म से किसी को निराशा ना हो।'
इस कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भले ही तीनों खान अपनी फिल्मों में अलग-अलग नजर आते हों, लेकिन असल जिंदगी में उनकी दोस्ती, सम्मान और एक-दूसरे के प्रति अपनापन अब भी वैसा ही है।


Click it and Unblock the Notifications