जीरो विवाद: फिल्ममेकर्स ने सिरसा BJP विधायक को पेश की सफाई, मिल गया क्लीन चिट

शाहरुख खान की फिल्म जीरो के ट्रेलर ने रिलीज होकर धमाल मचा दिया था और लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आया था। इसके अलावा एक विवाद भी था जो कि इसके साथ साथ सामने आ गया था। गौरतलब है कि जीरो ट्रेलर के रिलीज के पहले शाहरुख खान की एक फोटो सामने आई थी जिसको लेकर सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुईं थी और उन्होने इसको लेकर आपत्ति जताई थी। बता दें कि अब वो मामला शांत हो चुका है और फिल्म पूरी तरह से विवादों से बाहर है।

दरअसल इस तस्वीर में शाहरुख खान आधे कपड़े पहनकर कमर में कृपाण लगाकर काफी मजाकिया तौर पर खड़े हैं और कृपाण सिख धर्म के लोगों के लिए काफी अस्था का प्रतीक होता है।

zero, shahrukh khan, जीरो, शाहरुख खान

इसको लेकर डीएसजीपीसी के धर्म प्रचार कमिटी के चेयरमेन परमजीत सिंह राणा ने अपत्ति जाहिर करते हुए इसकी शिकायत की बात कही थी। इसके अलावा नार्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में विधायक सिरसा ने एक शिकायत भी दर्ज कराई थी जिसके बाद मामला आगे बढ़ गया था।

बता दें कि फिल्ममेकर्स ने इस बात को क्लियर करते हुए एक पत्र लिखा है कि वो कृपाण नहीं है बल्कि उसके ही तरह दिखने वाला एक कटार है जो कि काफी ज्यादा पॉपुलर है। इसके बाद विधायक का कहना है कि आपने क्लियर कर दिया अब हमें इससे कोई समस्या नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X