'पठान' की बीवी और बेटी ने एयरपोर्ट पर काले कपड़ों में मचाया गदर, देखिए वीडियो

मां-बेटी के आपस में ट्विनिंग करने का फैशन जोरों पर है और बॉलीवुड किसी भी फैशन से अछूता नहीं है। हाल ही में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान को बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। दिलचस्प बात ये थी कि दोनों ने ही ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी और यह दोनों काले कपड़ों में एक-दूसरे के संग ट्यूनिंग करते दिखे।
सुहाना ने ब्लैक कार्गो और फ्रंट जिप ब्लैक क्रॉप टॉप पहना हुआ था। अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए सुहाना ने खुले बालों के साथ पिंक हैंड पर्स और ब्लैक बूट पहने हुए थे, वहीं गौरी खान ने फ्रंट बेल्ट वाला ब्लैक गाउन पहना था और लुक को हॉट बनाने के लिए ऊपर से ब्लेजर पहना था। साथ ही ब्लैक गॉगल्स, व्हाइट स्नीकर्स शूज के साथ ग्रे पर्स हाथ में लिया था, अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सुहाना ने वालों को रबर बैंड से बांधा हुए था। सुहाना और गौरी परफेक्ट लुक के लिए ट्विनिंग करने के साथ-साथ मां-बेटी की जोड़ी अपनी फ्लाइट के लिए ऑल-ब्लैक लुक में झूम रही थी।
एक पैपराजी अकाउंट ने एयरपोर्ट से सुहाना और गौरी खान का ये वीडियो शेयर किया। दोनों कार से उतरकर सीधे एंट्री गेट की तरफ जाते नजर आ रहे हैं। जहां सुहाना एक पल के लिए पैपराजी की ओर मुस्कुराने के लिए पीछे मुड़ी, वहीं गौरी ने फोटोग्राफर्स के लिए पोज नहीं देने का फैसला किया। एक प्रशंसक ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी, "लुक्स लाइक सिस्टर्स .."
बता दें, सुहाना खान एक फेमस मैग्जीन से फैशन इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं और अब अपनी पहली फिल्म द आर्चीज में जल्द नजर आएंगी। वहीं गौरी खान एक फेमस इंटीरियर डिजाइनर और बिजनेस वूमन हैं।
बता दें, वैलेंटाइन डे के मौके पर पठान फिल्म की सफलता का स्वाद चख चुके शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपने फैन्स के लिए AskSRK सेशन आयोजित किया था। उनसे वैलेंटाइन डे पर पत्नी गौरी खान को दिए पहले गिफ्ट के बारे में पूछा गया। अभिनेता ने जवाब दिया, "अगर मुझे सही से याद है तो अब 34 साल हो गए हैं ... गुलाबी प्लास्टिक की बालियों की एक जोड़ी मुझे लगता है ..."
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान, ने 1991 में शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं: आर्यन, 25, सुहाना, 22 और अबराम, 9।


Click it and Unblock the Notifications