शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने पूरा किया ग्रेजुएशन, एक्टिंग में नहीं है इंटरेस्ट- करेंगे ये काम - PHOTOS

शाहरुख खान की तरह उनके बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान सुर्खियों में बने रहते हैं। एक ओर जहां सुहाना खान इंस्टाग्राम पर अपलोड अपनी शानदार फोटोज के लिए सुर्खियों में रहती हैं तो आर्यन भी अपनी तस्वीरों के जरिए खूब लाइम लाइट में रहते हैं।

Recommended Video

Shahrukh Khan के बेटे Aryan को बैचलर्स डिग्री तो ग्रैजुएशन सेरिमनी की तस्वीर हुई वायरल | FilmiBeat

सोमवार को आर्यन की एक फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वे यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया के ग्रेजुएशन सेरेमनी में हिस्सा ले रहे हैं। ग्रुजुएट हो चुके आर्यन खान इस तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं। यह ग्रेजुएशन सेरेमनी सोशल डिस्टेंसिंग नॉर्म के साथ आयोजित की गई थी।

Shah Rukh Khan

लेकिन तस्वीर में सबसे दिलचस्प उनका नाम है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस तस्वीर में में उनका नाम आर्यन शाहरुख खान लिखा हुआ है। वैसे आमतौर पर आर्यन अपने नाम के आगे खान लगाते हैं। इस बार आर्यन शाहरुख खान उनका पूरा नाम देखने को मिला।

आर्यन 2020 के क्लास के हिस्सा रहे और उन्हें फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट, फ़िल्म एंड टेलीविजन प्रोडेक्शन, स्कूल ऑफ सिनेमेटिक आर्ट्स में बैचलर्स की डिग्री दी गई हैं। जैसे जैसे इंटरनेट पर यह फ़ोटो वायरल हो रही है लोगों उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Ask Me Anything

Ask Me Anything

शाहरुख खान ने एक बार अपने बच्चों के बारे में बोलते मार्च महीने में ट्वीटर पर 'Ask Me Anything' (मुझसे कुछ भी पूछो) सीरीज में कहा था कि मेरे बच्चे अब मेरे दोस्त बन गए हैं।

अब मेरे बच्चे मेरे दोस्त हैं

अब मेरे बच्चे मेरे दोस्त हैं

शाहरुख खान से उनके एक फैन ने पूछा था, "सर, आपने के बार कॉफी विथ करन में कहा था कि आपके पास कोई दोस्त नहीं और आपको नहीं पता कि दोस्ती कैसे निभाते हैं। क्या तुम अभी भी ऐसा ही कहोगे। इस पर रिप्लाई करते हुए शाहरुख खान ने लिखा था, "अब मेरे बच्चे मेरे दोस्त हैं।"

क्या शाहरुख एक सख्त पिता हैं

क्या शाहरुख एक सख्त पिता हैं

वहीं शाहरुख खान के एक दूसरे फैन ने पूछा कि क्या वह एक सख्त पिता हैं, जिसके जवाब में शाहरुख खान का कहना था कि बच्चों को गले लगाने और प्यार करने के लिए बनाया गया है... और गलती करने पर उन्हें फटकारने या सख्ती के लिए नहीं।"

उसे मुझसे बड़ा बनना है

उसे मुझसे बड़ा बनना है

एक इंटरव्यू में शाहरुख खान का कहना था कि आर्यन अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में बात करता है, और वह जानता है उसे कहां रहना है। लेकिन वह इस बात में साफ़ है कि उसे मुझसे बड़ा बनना है और ये अच्छा है।

आर्यन को एक्टिंग में इंटरेस्ट नहीं

आर्यन को एक्टिंग में इंटरेस्ट नहीं

शाहरुख खान ने आर्यन के बारे में एक इंटरव्यू में बताया था कि आर्यन को एक्टिंग में इंटरेस्ट नहीं है बल्कि वे डायरेक्टर बनना चाहते हैं। शाहरुख खान का कहना था उनके और आर्यन के बीच तुलना नहीं होनी चाहिए।

मुझे नहीं आर्यन एक्टिंग कर पाएगा

मुझे नहीं आर्यन एक्टिंग कर पाएगा

उन्होंने यह भी बताया कि मेरा बेटा एक्टिंग नहीं करना चाहता, मुझे नहीं लगता कि वह कर पाएगा। वह लंबा है अच्छा दिखता है। लेकिन उसमें एक्टिंग वाली बात नहीं है शायद उसे भी इस बात का एहसास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X