IPL Auction 2021 का हिस्सा बने शाहरुख खान के बेटे आर्यन और जूही चावला की बेटी जाह्नवी- PHOTOS
गुरुवार को क्रिकेट के सबसे बड़े त्यौहार आईपीएल ऑक्शन 2021 पर देशभर की नजरें टिकी रहीं। जहां कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR) के को-ओनर और बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भी डेब्यू किया। पहला मौका था जब आईपीएल नीलामी में हिस्सा लेने शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने हिस्सा लिया। दूसरी तरफ जूही चावला की बेटी जाह्नवी भी इस दौरान नजर आईं।
IPL ऑक्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा भी देखने को मिला। शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, जूही चावला ने इस खेल में हिस्सा लिया। खैर इन सितारों की खुद की टीम भी है इसीलिए ये नजर आए। लेकिन सभी की नजरें बॉलीवुड किड्स आर्यन और जाह्नवी पर टिकी।

पहली बार पिता शाहरुख खान के साथ केकेआर टीम के चयन के लिए आर्यन भी नजर आए। वह केकेआर के टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके साथ ही केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर, जय मेहता और टीम के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर भी दिखे।
इस बीच जूही चावला ने भी ट्विटर पर फोटो पोस्ट अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि वह बहुत खुश हैं कि इस ऑक्शन टेबल पर आर्यन और जाह्नवी को देख रही हैं।

आर्यन का क्रिकेट प्यार
शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन अक्सर क्रिकेट खेलते नजर आते हैं। कुछ दिन पहले भी उनकी स्टेडियम से क्रिकेट खेलते हुए फोटोज सामने आई थीं।

केकेआर के लिए प्लेयर चुनेंगे आर्यन
शाहरुख खान पहली बार बेटे आर्यन को भी इस ऑक्शन में लेकर आए। इस बार पिता और अन्य टीम के मेंबर्स के साथ आर्यन भी खिलाड़ियों के चयन के लिए बोली लगाने में शामिल हुए।

जूही चावला की बेटी जाह्नवी भी बनीं ऑक्शन का हिस्सा
जूही चावला की बेटी जाह्नवी की कई बार आईपीएल से तस्वीरें सामने आई चुकी हैं। कहा जाता है कि वह आईपीएल में बोली लगाने वाली सबसे युवा हैं।

फैंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर जाह्नवी और आर्यन की तस्वीरें जमकर वायरल हुईं। कुछ ने इन स्टार किड्स की जमकर तारीफ की तो कुछ ने इन्हें ट्रोल भी किया।


Click it and Unblock the Notifications











