शाहरुख खान की डिग्री सोशल मीडिया पर वायरल..इतने थे अंग्रेज़ी के नंबर
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के कॉलेज के दिनों की एक मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के कॉलेज के दिनों की एक मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह फोटो स्टूडेंट्स द्वारा चलाए जा रही एक वेबसाइट दिल्ली यूनिवर्सिटी टाइम्स के द्वारा शेयर की गई है। इस मार्कशीट में सबसे ज्यादा जो ध्यान देने वाली चीज़ है वो है उनके अंग्रेज़ी के नंबर।

इस मार्कशीट में दिख रहा है कि शाहरुख खान के अंग्रेजी में 51 मार्क्स हैं। हालांकि इस फॉर्म का सोर्स अब तक रता नहीं चल पाया है, लेकिन जिस पोर्टल ने इसे शेयर किया है उसके एडमिन के अनुसार यह पूरी तरह से असली है।
इसके साइट के एडमिन ने ये भी कहा कि हमने यह तस्वीर सिर्फ ये दिखाने के लिए शेयर की है कि लोग जान सकें पढ़ाई में नंबर ज्यादा मायने नहीं रखते।


Click it and Unblock the Notifications