परिवार के साथ इटली में छुट्टियां मनाकर लौटे शाहरुख खान, देखें खूबसूरत तस्वीरें
Recommended Video

सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनो अपने परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाकर वापस आ गए है। आते ही कई तस्वीरें साझा की है।इसमें गौरी खान और बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान भी मौजूद है। बता दें कि फिल्म जीरो की शूटिंग में अभी तक व्यस्त चल रहे शाहरुख खान ने फिल्म की शूटिंग खत्म करके परिवार के साथ समय बिताना सही समझा है। शाहरुख खान और उनके परिवार की एक से बेहतर एक फोटोज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है और उनके फैंस काफी ज्यादा फोटो लाइक कर रहे है।
शाहरुख खान ने अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर परिवार के साथ छुट्टियां बिताने का फैसला किया था। वायरल हो रही फोटोज काफी ज्यादा चार्मिंग है। पहली फोटो में शाहरुख खान और गौरी साथ में नजर आ रहे है।

सुहाना खान एक फोटो में पापा शाहरुख खान को किस करते हुए नजर आ रही है। इस फोटो को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। फोटो में आपको आर्यन, अबराम और सुहाना खान साथ में नजर आ रहे है और फोटो काफी ज्यादा सुंदर और क्यूट लग रही है। शाहरुख खान के तीनो बच्चों की बेहतरीन तस्वीर है।
शाहरुख खान के साथ आर्यन और अबराम इस तस्वीर में नजर आ रहे है। बता दें कि दोनो काफी खुश है और शाहरुख खान के साथ उनका एट्टीट्यूड तो अलग ही नजर आता है। शाहरुख खान अक्सर बच्चों को वक्त देते है।
इस तस्वीर में तो आर्यन ने क्यूट अबराम को स्टैंड की तरह इस्तेमाल किया है और उनके सिर के ऊपर हाथ रखकर खड़े है। दोनो भाई अक्सर साथ में नजर आते है और काफी क्यूट लगते है।
शाहरुख खान की बात करें तो वो जीरो की शूटिंग खत्म कर चुके है। इस फिल्म में वो एक बौने का किरदार निभा रहे है और ऐसा शाहरुख खान ने पहले नहीं किया है। बता दें इस फिल्म में आपको सुपरस्टार सलमान खान भी नजर आने वाले है। बता दें कि सलमान इस फिल्म में कैमियो कर रहे है..फिलहाल शाहरुख खान परिवार के साथ रिलैक्स करके वापस आए है और आराम कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications