सुशांत सिंह राजपूत की मौत से बेहद भावुक हुए शाहरूख खान, कहा - मैं उसका फेवरिट इंसान था
सुशांत सिंह राजपूत ने 34 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। इस खबर से बॉलीवुड सदमे में है। शाहरूख खान भी इस खबर से बेहद दुखी हुए हैं। उन्होंने सुशांत के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए बेहद भावुक पोस्ट लिखा।
शाहरूख खान ने लिखा - मैं उसका फेवरिट इंसान था। वो मुझे बहुत प्यार करता था। मैं उसे बहुत मिस करूंगा।

शाहरूख खान ने आगे लिखा - उनकी एनर्जी, उसका उत्साह और उसकी वो प्यारी सी मुस्कान। अल्लाह उसकी आत्मा को शांति दे। और उसके परिवार और दोस्तों को इस दुख से उबरने की शक्ति दे। ये बहुत ही दुखद है और उतना ही हैरान कर देने वाला है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत, शाहरूख खान के बहुत बड़े फैन थे। सुशांत ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि कॉलेज में वो शाहरूख का ऑटोग्राफ लेने गए थे लेकिन उन्हें मिल नहीं पाया था क्योंकि शाहरूख बिज़ी थे।
सुशांत सिंह राजपूत, बॉलीवुड के नए सुपरस्टार थे। उनके डेब्यू के बाद उन्हें बॉलीवुड का अगला शाहरूख खान कहा जाने लगा था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications
