इंटरनेट पर तबाही मचा रहा शाहरूख खान का हमशक्ल इब्राहिम - फैन्स ने कहा चीन का शाहरूख खान
इंटरनेट पर आजकल शाहरूख खान के एक हमशक्ल ने धूम मचा रखी है। इब्राहिम क़ादरी नाम के ये शख्स इंस्टाग्राम पर फिलहाल स्टार बन चुके हैं और उन्हें दिन दोगुने, रात चौगुने फॉलोअर्स मिल रहे हैं।
कारण ये है कि इब्राहिम कई प्रोफाईल से हू ब हू शाहरूख खान लगते हैं। वहीं इब्राहिम ने शाहरूख खान के गानों पर लिप सिंक करते हुए कई वीडियो भी अपनी प्रोफाईल पर शेयर किए हैं।

इब्राहिम को शाहरूख के ही चेहरे के साथ, शाहरूख के गानों पर परफॉर्म करते हुए देख लोगों ने उनकी तारीफ की तो कुछ लोगों ने उन्हें चाईना का शाहरूख खान तक कह डाला। इतना ही नहीं, टीवी स्टार अली गोनी ने भी उनके गानों पर रिएक्ट करते हुए लिखा - ऐसा कैसे हो सकता है!
जब से टिकटॉक ने भारत में कदम जमाए थे तब से बॉलीवुड हस्तियों के हमशक्लों ने ऑनलाईन और सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। धीरे धीरे इन स्टार्स के ये हमशक्ल भी फैन्स के बीच उतने ही फेमस हो गए थे। इंटरनेट पर पहले भी कई बार कई स्टार्स के हमशक्ल तेज़ी से वायरल हो चुके हैं और सबको चौंका भी चुके हैं -

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा की एक हमशक्ल इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं। अमरीकी सिंगर जूलिया माइकल्स बिल्कुल अनुष्का शर्मा जैसी दिखती हैं और जब से फैन्स ने ये बात नोटिस की है तब से जूलिया और अनुष्का के बीच की ये तुलना इंटरनेट पर जारी है। जूलिया ने अनुष्का को ट्वीट करके कहा कि हम दोनों शायद जुड़वा हैं।

आलिया भट्ट
आलिया की हमशक्ल शनाया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया के गली बॉय वीडियो धोप दूंगी डायलॉग का टिक टॉक वीडियो बनाया जो काफी वायरल हो गया और इसके बाद से शनाया फेमस हो गईं। कारण ये है कि केवल उनकी शक्ल ही नहीं उनके हाव भाव भी आलिया के जैसे ही हैं।

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के ये हमशक्ल उनसे इतने ज़्यादा मेल खाते हैं कि पहली बार लोग उन्हें देखकर चौंक ही गए थे। रणबीर के इस हमशक्ल का नाम था जुनैद शाह जिनका दिल का दौरा पड़ने से 2020 में निधन हो गया। जुनैद कश्मीर के रहने वाले थे।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की ये हमशक्ल हाल ही में इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं। हमशक्ल क्या दोनों जुड़वा बहनें लगती हैं और ध्यान से ना देखा जाए तो कोई बता नहीं सकता कि प्रियंका कौन सी हैं।

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह के ये हमशक्ल एक पाकिस्तानी कॉलेज स्टूडेंट हैं और उन्हें अक्सर लोग रणवीर सिंह समझकर घेर लिया करते हैं।

जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम तो अपने इस हमशक्ल से मिल भी चुके हैं। पहले इस तस्वीर को देख सबको लगा कि ये जॉन के छोटे भाई हैं।

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा की इन हमशक्ल को तो फिल्मों के ऑफर भी आने लगे थे क्योंकि वो कुछ एंगल से हूबहू सोना लगती हैं।

सलमान खान
सलमान खान के ये हमशक्ल इतने पॉपुलर हो गए हैं कि बजरंगी भाईजान के एक सीन में उन्हें सलमान खान के जवानी का रोल भी मिल गया था।

परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा की हमशक्ल एक फैशन डिज़ाइनर हैं और हूबहू हंसी तो फंसी वाली परिणीति चोपड़ा लगती हैं।

सैफ अली खान
सैफ अली खान के ये पेट्रोल पंप वाले हमशक्ल तो इंटरनेट पर काफी सालों से फेमस हैं।

ऐश्वर्या राय
सलमान खान खुद ऐश्वर्या राय की हमशक्ल ढूंढ कर लेकर आए थे। स्नेहा उल्लाल को पहली बार जिसने भी देखा बस देखता रह गया था।

ऋतिक रोशन
अब इसे खुशकिस्मती कहिए या बदकिस्मती लेकिन हरमन बावेजा को आज तक भी ऋतिक रोशन के हमशक्ल के रूप में ही देखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications












