अपने ही घर में मिल रहा है शाहरुख को कॉम्पिटीशन..दो कदम आगे निकली सुहाना
सुहाना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो सिंड्रेला के रोल में प्ले कर रही हैं।
शाहरुख खान को जल्द अपने ही घर में एक्टिंग का कॉम्पिटीशन मिलने वाला है। जी हां..उनकी बेटी सुहाना की अगर आप एक्टिंग देखेंगे तो दंग रह जाएंगे। सुहाना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो सिंड्रेला के रोल में प्ले कर रही हैं।
#SuhanaKhan saat tampil di pentas seni sekolah nya .... Bakat Akting nya ydah keliatan nihhh .
A video posted by @atyra_fernandez_aisholics on
में सुहाना अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए सिंड्रेला के इस किरदार को बखूबी निभा रही हैं। डायलॉग के साथ-साथ चेहरे के एक्सप्रेशन देने में सुहाना अपने पिता शाहरुख से कम नहीं लग रही हैं। इस विडियो में स्टेज पर सुहाना काफी नैचरल नज़र आ रही हैं।
कैटरीना की 'जग्गा जासूस' ने तोड़ा.. सलमान की 'हम आपके हैं कौन' का RECORD
इस वीडियो को देखकर कोई भी कह सकता है कि सुहाना में अपने पिता जैसे ही एक्टिंग स्किल्स हैं। हो सकता है कि आने वाले दिनों में हम सुहाना को फिल्मों में देखें। आपको याद दिलाते चलें कि शाहरुख पहले भी कह चुके हैं कि अगर सुहाना कभी बॉलीवुड में आना चाहेंगी तो उससे उन्हें काफी खुशी होगी।
शाहरुख ने कहा था कि लोगों को लगता है कि ये इंडस्ट्री लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि ये इंडस्ट्री काफी अच्छी है और मैं चाहूंगा कि मेरी बेटी भी इस इंडस्ट्री से जुड़े।


Click it and Unblock the Notifications