..................... जीभ चिढ़ाती सुहाना खान की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल, फैन कर रहे जमकर पसंद Shah Rukh Khan's daughter Suhana Khan Photo Selfie viral - Hindi Filmibeat

जीभ चिढ़ाती सुहाना खान की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल, जमकर कर रहे फैंस पसंद

By Varsha Verma

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी क्यूट अदाओं को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो शेयर कर फैंस को खुश कर देती हैं। ऐसा ही एक बार फिर उन्होंने किया है। सुहाना खान ने बेहद क्यूट सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें वह बहुत ही प्यारी लग रही है। फिलहाल ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनके फैन इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें सुहाना खान एक मैगजीन के लिए फोटोशूट भी करवा चुकी हैं। फिल्म डेब्यू से पहले ही वह फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। दर्शकों को उनका स्टाइल और सिंपल लुक काफी पसंद आता है। उनके फैंस बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खासा उत्साहित हैं। दर्शक चाहते हैं कि वह जल्द फिल्मों में करियर की शुरुआत करें।

Shah Rukh Khans daughter Suhana Khan

सुहाना खान फिलहाल न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता शाहरुख खान पहले ही साफ कर चुके हैं कि सुहाना अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही अपने करियर की शुरुआत करेंगी। बता दें सुहाना ने न्यूयॉर्क में थिएटर भी ज्वाइन किया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X