गौरी खान ने खोला राज, इस तरह से सुहाना करेंगी अपने फिल्मी सफर की शुरुआत

Recommended Video

Suhana Khan's DEBUT , Gauri Khan REVEALS the plan! | FilmiBeat

शाहरुख खान ने तो बॉलीवुड में जमकर राज किया है पर अब लगता है कि उनके बच्चों की बारी भी आ चुकी है। आपको बता दें कि सभी स्टार किड्स में सबसे ज्यादा सोशल मीडिया में पसंद की जाने वाली है शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान। सुहाना से संबंधित कोई भी खबर अगर सोशल मीडिया में आती है तो वो जमकर वायरल होती है।

पिछले दिनो आपने ये तो जरूर सुना होगा कि सुहाना अभी आपको काम करते हुए नजर नहीं आएंगी बल्कि वो अभी अपनी पढाई में ध्यान देंगी। अगर आप अभी भी ऐसा सोच रहे है तो आप अंधेरे में है क्योंकि जो बात आपको बताने जा रहे है वो काफी चौकाने वाली है।

suhana khan, shahrukh khan, gauri khan, शाहरुख खान, सुहाना खान, गौरी खान

आपको बता दे कि बहुत जल्द वो कैमरे के सामने परफॉर्म करने वाली है और इसका खुलासा उनकी मां गौरी खान ने किया है। बता दें कि सुहाना खान आपको बहुत जल्द एक मैगजीन के कवर फोटो में नजर आती दिखाई देंगी। इसके बाद से ये अटकलें लगाई जा रही है कि कहीं सुहाना जल्दी बॉलीवुड में कदम तो नहीं रखने वाली है।

कुछ भी पर इस बात का खुलासा करके लोगों को गौरी खान ने काफी हैरान कर दिया है और एक बड़ा सरप्राइज दिया है। आपको ये भी बता दें कि सुहाना अपने ऊपर अब खासा ध्यान भी दे रही है और अपने आपको काफी संवारने में लगी हुई है। हालांकि ये अभी तक पता नहीं है कि वो किसके लिए शूट करने जा रही है।

आपने हाल ही में देखा होगी कि वो अपने बालों को भी काफी संवार रही है और बार बार हेयर स्टाइल चेंज कर रही है। अब सबकी नजरों को बस उस पल का इंतजार है जब सुहाना अपना जलवा उस मैगजीन के कवर पर दिखाएंगी। ये पहली बार होगा जब सुहाना काम करने जा रही होगी।

आपको बता दें कि सुहाना कहीं भी जाएं लेकिन मीडिया जरूर उनको फॉलो कर ही लेती है। फिल्मों शुरुआत करने से पहले ही सुहाना का स्टारडम काफी आगे निकल चुका है। इस बात का खुलासा शाहरुख खान भी कर चुके है कि सुहाना एक एक्ट्रेस ही बनना चाहती है और शाहरुख खान को इस बात से कोई ऐतराज नहीं है।

शाहरुख ने हालांकि ये बात जरूर बोली थी कि सुहाना पढाई के बाद ही फिल्मों काम कर सकती है। डीएनए में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान ने ये कहा था कि वो हर तरह से अपने बच्चों का सपोर्ट करते है। शाहरुख ने ये भी कहा है कि उनको पूरी छूट हो वो जो चाहे वो प्रोफेशन अपना सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X