#Video..बांग्ला बोलने की कोशिश कर रहे थे शाहरुख..हंसी से सब हुए लोटपोट!
कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान ने बांग्ला बोलने की कोशिश की। उसके बाद क्या हुआ..आप खुद ही देख लें।
शाहरुख खान की बातें कैसी भी हों अच्छी लग ही जाती हैं। वो जहां भी जाते हैं अपनी बातों से लोगों को बिना किसी मेहनत के हंसा ही देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में। हुआ यूं कि..शाहरुख ने इस दौरान अपनी स्पीच तो अंग्रेज़ी में शुरू की थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने बंगाली में बोलने की कोशिश की।

बंगाली बोलने की कोशिश भर से ही शाहरख इतने क्यूट लग रहे थे कि शब्द ही कम पड़ जाएं। इस दौरान वहां जया बच्चन भी मौजूद थीं। बंगाली में बोलना शुरू करने से पहले शाहरुख ने जया से टूटी-फूटी बंगाली बोलने के लिए माफी भी मांगी।
वैसे इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और काजोल के साथ कई जानी मानीं हस्तियां मौजूद थीं। फिलहाल आप भी देखें शाहरुख का बंगाली अंदाज़..


Click it and Unblock the Notifications