100 करोड़ कमाई भी शाहरुख को लगती है बहुत कम
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान रोमांस के किंग है। हिट फिल्में देने के आदी है। बॉलीवुड में उनका डंका बजता है, लेकिन जब सौ करोड़ के कल्ब की आती है तो शाहरुख को 100 करोड़ की कमाई भी छोटी लगती है। जी हां शाहरुख का कहना है कि वह 100 करोड़ रूपए की कमाई को बहुत कम है। शाहरूख का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री को बड़े सपने देख्खने की जरूरत है। बादशाह खान की माने तो प्रत्येक फिल्म को कम से कम हॉलीवुड फिल्म अवतार की कमाई से आधी कमाई तो करनी ही चाहिए।

शाहरूख ने कहा कि 100 करोड़ रूपए बहुत कम हैं। इसे अपने आपमें एक सीमा समझना चाहिए। जो लोग फिल्में और उनमें मौजूद रचनात्मकता नहीं समझ पाते, वही हमारे काम को 100 करोड़ क्लब में रखते हैं।
शाहरुख ने कहा कि मेरा माना है कि बॉलीवुड की प्रत्येक फिल्म जबरदस्त कमाई करे। उन्होंने कहा कि यदि आप वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं तो 100 करोड़ रूपए बहुत कम हैं। शाहरुख इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हैप्पी न्यी ईयर के प्रमोशन में जुटे हुए है। शाहरुख फिल्म के स्टार्स के साथ जगह-जगह प्रमोशन के लिए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











