फन्ने खां: शाहरुख खान की जिंदगी में ये अभिनेता है फन्ने खां, अनिल कपूर से बताया राज
Recommended Video

सुपरस्टार अनिल कपूर इस समय फिल्म फन्ने खां का प्रमोशन कर रहे है। इसके लिए उन्होने एक नया तरीका निकाला है और वो सेलेब्रेटीज से मिल रहे है और उनसे पूछ रहे है कि उनके लाइफ में कौन फन्ने खां है। इसी सिलसिले में वो सुपरस्टार शाहरुख खान के पास पहुंचे जो कि इस समय फिल्म जीरो में काफी ज्यादा बिजी चल रहे है। अनिल कपूर ने शाहरुख खान से पूछा कि उनके लाइफ का फन्ने खां कौन है तो शाहरुख खान ने जवाब दिया कि आप यानि अनिल कपूर ही उनके लाइफ के फन्ने खां है।
बता दें कि शाहरुख खान ने एक पुरानी बात बताते हुए कहा कि जब वो इतने बड़े स्टार नही थे तब वो अनिल कपूर से मिले थे और तब भी उन्होने मेरे साथ काफी अच्छा व्यवहार किया था और लग नहीं रहा था कि मै किसी बड़े हीरो से मिल रहा है।

शाहरुख ने कहा कि ये बात मैं कई लोगो को बता चुका हूं और आज ये चकित करने वाला है कि आप मुझसे ये सवाल पूछ रहे है। मैं यही कहूंगा की मेरे लिए आप फन्ने खां हो।
बता दें कि फिल्म आज रिलीज हो गई है और इस फिल्म में अनिल कपूर, एश्वर्या राय और राजकुमार राव जैसे स्टार्स नजर आने वाले है। इसके अलावा फिल्म में पीहू संद अपना डेब्यू कर रही है।
बता दें कि फिल्म को लेकर ऐश और अनिल कपूर के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। फिल्म की सब्जेक्ट की बात करें तो सिंगर पर ही आधारित है जिसमें कई तरह की समस्या से अनिल कपूर को लड़ते हुए दिखाया गया है।
फिल्म में अनिल कपूर पीहू के पिता के रोल में जो कि उसका सिंगर बनने का सपना पूरा करने के लिए काफी ज्यादा संघर्ष करते हुए नजर आ रहे है।
फिल्म में ऐश्वर्या राय करीब 17 साल के बाद अनिल कपूर और ऐश्वर्या एक साथ बड़े पर्दे नजर आने वाले है। इसके पहले वो फिल्म हमारा दिल आपके पास है(2000) में नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications












