50 रुपये की कमाई से पहली बार ताजमहल गया था, मक्खी पड़ी लस्सी भी पी गया- शाहरुख खान

By Varsha Verma

एक्टर शाहरुख खान जल्द ही स्टार प्लस के शो 'डांस प्लस 5' में नजर आएंगे। इस शो का टेलीकास्ट 26 जनवरी को होना है। इस रियालिटी शो में शाहरुख खान अपनी लाइफ से जुड़ी कई दास्तां को फैंस को सुनाया। कुछ किस्से तो ऐसे थे कि वह भी याद नहीं करना चाहते। साथ ही शाहरुख खान ने बताया कि जब पहली बार वह ताजमहल का दीदार करने पहुंचे तो उनके पास केवल 50 रुपये थे।

रेमो डिसूजा के शो 'डांस प्लस 5' में शाहरुख खान ने बताया कि वह अपनी पहली तनख्वाह से ताजमहल देखने पहुंचे थे। इतने कम पैसे की वजह से उन्हें काफी दिक्कत आई। उनके रुपये ट्रेन की टिकट में ही खर्च हो गये थे और उन्होंने कुछ बचे हुए पैसों से लस्सी खरीदी थी। लेकिन उसमें मक्खी गिर गई थी, ज्यादा पैसा नहीं थे और दूसरा विकल्प नहीं था। इसीलिए वह उसे पी गये।

shah rukh khan taj mahal

शाहरुख खान आगे बताते हैं कि इसे पीने की वजह से आते हुए सफर में खूब उल्टियां हुईं और तबीयत खराब हो गई। उनके इस किस्से को सुन फैंस भी हैरान रह गए। दरअसल शाहरुख खान ने अपने करियर में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। अपनी मेहनत के बलबूते पर उन्होंने अपने करियर को सुधारा।

इस शो में वह आगे बताते हैं कि उन्हें 'छैया छैया' गाना बहुत पसंद है। अगर वह 95 साल के भी हो जाएंगे तो भी वह इस गाने पर डांस करते रहेंगे। वह कहते हैं 'मैं ट्रेन की छत पर व्हील चेयर के जरिए बैठूंगा और अपने संग रेमो डिसूजा को भी ले जाउंगा।'

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह लंबे समय से फिल्म में नजर नहीं आए हैं और न ही उनकी फिल्म का ऐलान हुआ है। आखिरी बार शाहरुख खान 'जीरो' फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हीं हो पाई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X