रानी के हिचकी वाले सवाल पर इमोशनल हुए शाहरुख खान, पैरेंट्स को किया याद
Recommended Video

शाहरुख खान का नाम जुबान पर आते ही उनके कई किरदार आपको सामने घूमते नजर आने लगते है। आपको बता दे कि शाहरुख अकेले ऐसे स्टार है जिन्होने अपने दम पर बॉलीवुड में कदम रखा और बॉलीवुड के बादशाह बन गए। शाहरुख खान एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉंग करते है और शुरुआती दिनो में उन्होने काफी मेहनत भी की है।
उन्होने अपने सफर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। आज हम आपको शाहरुख खान के एक इंटरव्युव के बारे में बताएंगे जो कि किसी और ने नहीं बल्कि हिंदी फिल्मों की बेहतरीन अदाकारा रानी मुखर्जी ने लिया है। जीं रानी मुखर्जी इन दिनो अपनी आने वाली फिल्म हिचकी को लेकर चर्चा में है और फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

रानी मुखर्जी फिल्म का प्रमोशन करने में इन दिनो काफी व्यस्त चल रही है। रानी की माने तो लाइफ में हर किसी के हिचकी जरूर होती है और हर इंसान किसी ना किसी ऐसी हिचकी से जरूर गुजरा होता है जिसको वो लाइफ में कभी भूल नहीं पाता है।
आपको बता दे कि इसी बात पर शाहरुख खान के पास पहुंची हिचकी की एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने शाहरुख से कुछ सवाल किए और उनका जवाब भी मांगा। ऐसे ही एक सवाल पर रानी ने कहा कि आपके लाइफ की कोई हिचकी के बारे में बताइए जो आप कभी भी नहीं भूल सकते है।
इस सवाल के जवाब में बोलते शाहरुख खान ने कहा कि उनके लाइफ में एक सबसे बड़ी हिचकी सामने आई थी और उस हिचकी ने उनका सबकुछ तहस नहस कर दिया था। दरअसल शाहरुख खान अपने पैरेंट्स के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके मां बाप का अचानक से देहांत हो गया था और वो उनके लाइफ की सबसे बड़ी हिचकी थी।
आगे बोलते हुए शाहरुख ने कहा के उसके बाद भी उन्होने सपने देखने बंद नहीं किए और अपने काम को अंजाम देने में लगे रहे। इसके आगे बोलते हुए शाहरुख ने कहा कि मैं सिर्फ 15 साल का था जब पापा का देहांत हुआ और 26 का था जब मां गुजर गईं।
इस बात को बोलते बोलते बॉलीवुड के बादशाह थोड़े से इमोशनल हो गए थे। आपको बता दे कि हिचकी में रानी मुखर्जी मुख्य किरदार में है और एक टीचर का रोल निभाती हुई नजर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म 23 मार्च को रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications