Dunki के सेट पर लौटे शाहरुख खान, जेद्दा से वायरल हो रहीं हैं शानदार तस्वीरें!

dunki, shahrukh khan

Shahrukh Khan Resumes Dunki Shoot- सुपरस्टार शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी ने एक ऐलान किया था कि दोनों फिल्म डंकी बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के ऐलान के बाद फैंस से कई सपने देखे हैं और इस वक्त शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल शाहरुख खान अपने जन्मदिन और कुछ अलग इवेंट्स को लेकर अब तक बिजी थी और उन्होने डंकी की शूट को रोक दिया था।

लेकिन अब खबर आ रही है कि वो फिर से डंकी के सेट पर स्पॉट किए गए हैं और ये सेट जेद्दा में बनाया गया है। दरअसल शाहरुख खान को डंकी की शूटिंग करते हुए उनके फैंस ने देखा।

अभिनेता को जेद्दा वाटरफ़्रंट में देखा गया था, और इसके तुरंत बाद, उन्हें उनके फैंस ने एक्टर को एक सुपरमार्केट में भी देखा। शाहरुख खान इन तस्वीरों में शानदार लग रहे हैं। उन्होने इस दौरान डेनिम जींस के साथ लेदर जैकेट पहनी थी और कैप भी पहने हुए थे।

साउदी अरब के जेद्दा में शूटिंग कर रहे

साउदी अरब के जेद्दा में शूटिंग कर रहे

साउदी अरब के जेद्दा में शूटिंग कर रहे शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख और राजकुमार हिरानी मिलकर एक धमाका करने वाले हैं।

कई साल के बाद फैंस के लिए वो निकलकर सामने आए

कई साल के बाद फैंस के लिए वो निकलकर सामने आए

हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर वो चर्चा में रहे और कई साल के बाद फैंस के लिए वो निकलकर सामने आए। इसके पहले कोरोना काल के चलते ये संभव नहीं हो पाया था।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान डंकी के अलावा पठान और जवान को लेकर भी चर्चा में हैं। शाहरुख खान पठान, जवान और डंकी की शूटिंग लगातार कर रहे हैं और आने वाले साल में वो कुछ बड़े धमाके करने के लिए कमर कस चुके हैं।

पोस्टर्स और टीजर सामने आ चुके हैं

पोस्टर्स और टीजर सामने आ चुके हैं

पठान के कुछ पोस्टर्स और टीजर सामने आ चुके हैं और फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था और इसके फ्लॉप होने के बाद उन्होने कई साल का लंबा ब्रेक लिया है।

कैमियो की तारीफ की गई थी

कैमियो की तारीफ की गई थी

हालांकि ब्रह्मास्त्र में उनके दमदार कैमियो की तारीफ की गई थी। शाहरुख खान जनवरी में फिल्म पठान के साथ वापसी करने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X