शाहरूख खान ने फैन्स से मांगा जन्मदिन का बेहद खास तोहफा, कर दी है गुज़ारिश
शाहरूख खान, 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे लेकिन इससे पहले उन्होंने अपने फैन्स से एक बेहद खास गुज़ारिश कर दी है। समझ लीजिए कि आपकी तरफ से यही शाहरूख खान के जन्मदिन का तोहफा होगा। दरअसल, एक फैन ने शाहरूख से पूछा कि इस बार जन्मदिन पर क्या प्लान है?
क्योंकि इस बार कोरोना के कारण, ना ही फैन्स शाहरूख खान को खुद जाकर बधाई दे पाएंगे और ना ही उनके घर मन्नत के सामने भीड़ लगा पाएंगे। पुलिस ऐसा करने ही नहीं देगी। लेकिन इस फैन का कहना था कि शाहरूख की मन्नत, फैन्स के लिए जन्नत है।

इस बात पर जवाब देते हुए शाहरूख खान ने कहा - इस बार का प्यार दूर से ही यार। और उन्होंने फैन्स से गुज़ारिश की है कि इस बार मन्नत के आगे भीड़ नहीं जमा करें और घर पर सुरक्षित रहें।
गौरतलब है कि शाहरूख खान में कुछ ऐसी खूबियां हैं जिससे वोे हर बार फैन्स का दिल जीत ले जाते हैं। इस जवाब से भी ऐसा ही हुआ। हालांकि हम उनकी बाकी खूबियां भी याद दिला ही देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications