शाहरुख खान को याद आए पुराने पैसों की कमी वाले दिन, इस एक चीज पर खर्च हो गए सारे पैसे और फिर...

Shah Rukh Khan Video: शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड का परफेक्ट कपल माना जाता है। इस कपल ने अच्छे बुरे दिनों में एक दूसरे का साथ दिया और इनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं हैं। आज शाहरुख खान ने गौरी के साथ उनकी पहली किताब 'माय लाइफ इन डिजाइन' लॉन्च की है।
बुक लॉन्चिंग के मौके पर शाहरुख खान ने अपनी और गौरी की पर्सनल लाइफ के कुछ पहलुओ पर भी बात की है। शाहरुख ने गौरी खान की वो खूबियां भी बताईं, जिन पर फिदा हैं। साथ ही किंग खान ने अपने करियर की शुरुआती दिनों के बारे में भी बताया।
शाहरुख ने कहा कि जब उनके पास घर को डिजाइन करने के लिए डिजाइनर अफोर्ड करने के पैसे नहीं थे, तो गौरी ने 'मन्नत' डिजाइन किया था। गौरी खान, सिर्फ शाहरुख की पत्नी ही नहीं, बल्कि एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। उनकी इंटीरियर डिजाइनिंग की अपनी कंपनी है। अब गौरी खान ने My Life In Design के नाम से कॉफी टेबल बुक लॉन्च की है। इस किताब में गौरी खान ने एक इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर अपनी जर्नी को दिखाया है।
लॉन्च इवेंट पर शाहरुख ने बताया कि गौरी खान की इंटीरियर डिजाइनर के रूप में शुरुआत उनके घर 'मन्नत' से हुई थी। शाहरुख बोले, 'जब हमने घर खरीदा तो हमें बहुत पसंद आया। लेकिन यह हमारी पहुंच से दूर था। लेकिन दिल्ली से था तो सोचा नहीं था कि मुंबई में अपार्टमेंट्स तो बंगले से भी महंगे होते हैं। इस बंगले से पहले हम ताज लेंड्स एंड पर एक घर में रहते थे। वह मेरे डायरेक्टर का घर था। उन्होंने हमें वह घर रहने के लिए दिया और कहा कि जब तक हम फिल्म बना रहे हैं, तुम इसमें रह सकते हो। हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे और जब पैसे आए तो हमने बंगला खरीद लिया।'
शाहरुख ने आगे कहा, 'लेकिन खरीदने के बाद भी बंगला हमारी पहुंच से दूर था। खरीदना एक अलग बात है, लेकिन यह टूटी हालत में था कि इसमें लगाने के लिए और पैसों की जरूरत थी। हमारे पास पैसे नहीं थे कि इसे फर्निश करवा सकें। फिर हमने डिजाइनर बुलाया, लेकिन उसने इतना खर्चा बता दिया कि तब मेरी सैलरी भी इतनी नहीं थी। तब मैंने गौरी की हेल्प ली। मैंने गौरी से कहा कि तुम्हारे अंदर कलाकारी है तो तुम क्यों नहीं डिजाइनर बन जातीं? तो इस तरह मन्नत की डिजाइनिंग शुरू हुई। हम जो भी पैसे कमाते वो मन्नत के लिए सामान खरीदने में लगा देते।'


Click it and Unblock the Notifications