कमल हासन की इस फिल्म की रीमेक में काम करेंगे शाहरुख खान, खरीदे राइट्स
बॉलीवुड के बादशाह इन दिनो फिल्म जीरो को लेकर चर्चा में चल रहे है। हाल ही मे शाहरुख खान साउथ के सुपरस्टार कमल हासन से मिले और काफी देर तक साथ भी रहे है। बता दे कि शाहरुख खान को कमल हासन की एक फिल्म हे राम काफी ज्यादा पसंद है और शाहरुख खान उस फिल्म राइट्स खरीदने की बात कर रहे है।
इससे अटकलें लगाई जा रही है कि क्या शाहरुख खान कमल हासन की फिल्म हे राम का रीमेक हिंदी सिनेमा में बनाएंगे और उसमें नजर भी आंएगें।

बता दे कि इस बात का खुलासा खुद साउथ के सुपरस्टार कमल हासन ने करते हुए कहा कि रहा ही में शाहरुख खान ने उनका फिल्म हे राम के राइट्स खरीद लिए है क्योंकि शाहरुख को उनकी फिल्म हे राम काफी ज्यादा अच्छी लगती है।
इसी के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म हे राम का रीमेक बनाने का मन लगता है किंग खान बना चुके है। अगर फिल्म हे राम की बात की जाए तो इस फिल्म को कमल हासन ने ही लिखा है और इसके निर्माता और निर्देशक भी कमल हासन ही है।
बता दे कि फिल्म हे राम ऐसी फिल्म है जो कि भारत के बटवारे के समय पर आधारित है और महात्मा गांधी के कत्ल पर आधारित फिल्म है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी साउथ की रीमेक बनाने की बात चल रही हो।
आपको बताते साउथ के उन फिल्मों के बारे में जो हिंदी मे बनी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके अलावा साउथ ने भी हिंदी फिल्मों को कॉपी किया है। देखिए लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications