शाहरुख खान की 'बेटी' ने अंग्रेज BF से कर ली चोरी-छिपे सगाई, लोग बोले- हमे लगा समर कैंप पर गई है...

Sana Saeed Engagement: सुपरस्टार शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की नन्ही अंजलि ना सिर्फ अब बड़ी हो गई हैं बल्कि दुल्हनिया बनने के लिए भी तैयार हैं। सना सईद ने न्यू ईयर पर अपनी सगाई की खबर से फैंस को सरप्राइज दे दिया है। सना को न्यू ईयर पर उनके विदेशी बॉयफ्रेंड ने प्रपोज कर दिया है। सना ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर ड्रॉप की हैं।
सना सईद की BF से सगाई
सना की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई हैं और फैंस उन्हें खूब बधाईयां दे रहे हैं। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि सना को उनके बॉयफ्रेंड ने घुटने पर बैठकर प्रपोज किया और इस दौरान सना की खुशी सातवे आसमान पर दिखाई दे रही हैं।
शाहरुख खान की बेटी से हुईं मशहूर
सना सईद कुछ कुछ होता है फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थीं। इस फिल्म में सना ने शाहरुख खान की बेटी का किरदार निभाया था। बड़े होने पर उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में भी काम किया। वह कुछ रिएलिटी शोज में भी नजर आई थीं। लेकिन अब सना सईद ने सगाई कर ली है। सना सईद ने बॉयफ्रेंड साबा वॉनर से सगाई कर ली है। साबा वॉनर ने उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया और फिर अंगूठी पहनाई।
दिखाई हीरे की अंगूठी
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में सना की फिंगर में ग्रीन कलर की बड़ी सी डायमंड की रिंग नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो भी शेयर किया जिसमें उनके ब्वॉयफ्रेंड साबा वॉनर उन्हें घुटनों के बल बैठकर प्रपोज कर रहे हैं। रिंग एक्सेप्ट करने के बाद दोनों प्यार से हग करते हैं। सना के मंगेतर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखने पर पता चलता है कि वो अमेरिका में रहते हैं और पेशे से साउंड इंजीनियर हैं।
इस शोज में दिख चुकी हैं सना
साबा वॉनर और सना सईद काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। साबा वॉनर हॉलीवुड साउंड डिजाइनर हैं और लॉस एंजेलिस में रहते हैं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो सना सईद ने 'कुछ कुछ होता है' के बाद 'बादल' और 'हर दिल जो प्यार करेगा' जैसी फिल्मों में काम किया था। वह बाद में 'लो हो गई पूजा इस घर की' और 'बाबुल का आंगन छूटे ना' जैसे टीवी शोज में भी काम किया। वह 'झलक दिखला जा', 'नच बलिए 7' और 'खतरों के खिलाड़ी 7' जैसे रिएलिटी शोज भी किए।


Click it and Unblock the Notifications











