National Awards: शाहरुख को मिला करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड, मोहलनाल दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित

National Awards

National Film Awards 2025 Updates: दिल्ली के विज्ञान भवन में नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस साल की विनर्स लिस्ट में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी जैसे जबरदस्त स्टार्स के नाम शामिल हैं जो राष्ट्रपति महोदया के हाथों से अपना अवॉर्ड रिसीव करने के लिए पहुंचेंगे। मिनिस्ट्री ऑफ ब्रॉडकास्टिंग ने 1 अगस्त को नेशनल अवॉर्ड विजेताओं के नाम घोषित किए थे।

इस बार का नेशनल अवॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि तीन दशक लंबे करिय में ये पहली बार है जब शाहरुख खान को इससे सम्मानित किया जा रहा है। आज शाम 4 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी। ये अवॉर्ड साल 2023 में रिलीज हुईं फिल्मों के आधार पर दिए जा रहे हैं।

नेशनल अवॉर्ड के पल पल के अप्डेट्स पाने के लिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहे और फॉलो कीजिए:

LIVE Feed
  • Sep 23, 2025 6:20 PM

    National Film Awards 2025: मोहनलाल का धन्यवाद भाषण देखें

    National Film Awards 2025: 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने के बाद, मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू सहित अन्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका भाषण यहां देखें:

  • Sep 23, 2025 5:42 PM

    National Film Awards 2025: मोहनलाल को मिला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

    National Film Awards 2025: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए 23 सितंबर, 2025 को 71वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड इवेंट में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। हॉल में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर एक्टर का हौसला बढ़ाया। शाहरुख खान भी मोहनलाल के लिए तालियां बजाते नजर आए।

  • Sep 23, 2025 5:39 PM

    National Film Awards 2025: करण जौहर को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए अवॉर्ड मिला

    National Film Awards 2025: करण जौहर को उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए बेस्ट पॉपुलर फिल्म का भी अवॉर्ड मिला, जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में थे।

  • Sep 23, 2025 5:37 PM

    National Film Awards 2025: शाहरुख खान की एतिहासिक जीत

    National Film Awards 2025: शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए पहली बार बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। उन्होंने यह अवॉर्ड विक्रांत मैसी के साथ शेयर किया, जिन्हें उनकी फिल्म 12वीं फेल के लिए सम्मानित किया गया।

  • Sep 23, 2025 5:35 PM

    National Film Awards 2025: रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

    National Film Awards 2025: रानी मुखर्जी को 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।

  • Sep 23, 2025 5:34 PM

    National Film Awards 2025: 4 साल की त्रिशा ठोसर को दूसरा नेशनल अवॉर्ड मिला

    National Film Awards 2025: 4 साल की त्रिशा ठोसर को भी मराठी फिल्म 'नाल 2' में उनकी एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। यह दूसरी बार है जब उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

  • Sep 23, 2025 5:16 PM

    National Film Awards 2025: शिल्पा राव ने 'चलेया' के लिए जीता अवॉर्ड

    National Film Awards 2025: शिल्पा राव को शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के गाने 'चलेया' के लिए बेस्ट फीमेल सिंगर का नेशनल अवॉर्ड मिला।

  • Sep 23, 2025 5:14 PM

    National Film Awards 2025: 'सैम बहादुर' को मिला बड़ा सम्मान

    National Film Awards 2025: विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में तीन अवॉर्ड मिले- बेस्ट मेकअप, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन और नेशनल, सोशल और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला।

  • Sep 23, 2025 5:10 PM

    National Film Awards 2025: धनुष की 'वाती' को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला

    National Film Awards 2025: धनुष की तमिल फिल्म 'वाती' को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड भी मिला। यह पुरस्कार जीवी प्रकाश कुमार को दिया गया।

  • Sep 23, 2025 5:08 PM

    National Film Awards 2025: वैभवी मर्चेंट को मिला अवॉर्ड

    National Film Awards 2025: वैभवी मर्चेंट को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'ढिंढोरा बाजे रे' के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड भी मिला।

  • Sep 23, 2025 5:06 PM

    National Film Awards 2025: हिंदी मूवी 'कटहल' को मिला अवॉर्ड

    National Film Awards 2025: 71वें नेशनल अवॉर्ड समारोह में 'कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री' को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड दिया गया।

  • Sep 23, 2025 5:01 PM

    National Film Awards 2025: बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड

    National Film Awards 2025: उत्पल दत्ता को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म क्रिटिक के लिए प्रतिष्ठित स्वर्ण कमल से सम्मानित किया गया। उन्हें सिनेमा पर उनके महत्वपूर्ण और क्रिटिक राइटिंग के लिए जाना जाता है, जिसमें असमिया भाषा की फिल्मों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

  • Sep 23, 2025 4:48 PM

    National Film Awards 2025: इस फिल्म को मिला बेस्ट पंजाबी फिल्म का अवॉर्ड

    National Film Awards 2025: बेस्ट पंजाबी फिल्म 'गोडडे गोडडे चा' का अवॉर्ड विजय कुमार अरोड़ा को दिया गया है।

  • Sep 23, 2025 4:40 PM

    National Film Awards 2025: किसे मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड

    National Film Awards 2025: बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के अवॉर्ड के लिए डॉक्टर राजेश चंजवानी को बेस्ट डाक्यूमेंट्री के अवॉर्ड से नवाजा गया है।

  • Sep 23, 2025 4:36 PM

    National Film Awards 2025: पीयुष ठाकुर को मिला अवॉर्ड

    National Film Awards 2025: 71 वें नेशनल अवॉर्ड के खास मौके पर पियुष ठाकुर को रजत कमल से सम्मानित किया गया है।

  • Sep 23, 2025 4:34 PM

    National Film Awards 2025: उत्तल दत्ता को मिला ये अवॉर्ड

    National Film Awards 2025: 71 वें नेशनल अवॉर्ड में उत्तल दत्ता को सर्वश्रेष्ठ समीक्षक का अवॉर्ड दिया गया है।

  • Sep 23, 2025 4:05 PM

    National Film Awards 2025: पहला नेशनल अवॉर्ड लेने सूट-बूट में पहुंचे शाहरुख खान, टिक गईं फैन्स की निगाहें

    National Film Awards 2025: 71 वां नेशनल अवॉर्ड शुरू हो चुका है और इस अवॉर्ड को लेने के लिए शाहरुख खान बहुत ही एक्साइटेड हैं क्योंकि यह उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है। बता दें कि शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया जा रहा है।

  • Sep 23, 2025 3:38 PM

    National Film Awards 2025: एकता कपूर की हैट्रिक: पद्म श्री, एमी और अब नेशनल अवॉर्ड

    एकता कपूर ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है, फिल्म कटहल: अ जैकफ्रूट मिस्ट्री के लिए उनका पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड। यह सम्मान उन्हें को-प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा और नेटफ्लिक्स के साथ साझा हुआ है। फिल्म ने बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड जीता है, जो इसलिए भी खास है क्योंकि इससे न सिर्फ़ सिनेमा में उनकी मज़बूत मौजूदगी साबित होती है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वह हमेशा नए कलाकारों और अलग तरह की कहानियों को आगे बढ़ाने का एक अलग ओर सही नज़रिया रखती हैं।

    National Film Awards 2025: एकता कपूर की हैट्रिक: पद्म श्री, एमी और अब नेशनल अवॉर्ड
  • Sep 23, 2025 3:12 PM

    National Film Awards 2025: दादा साहेब फालके अवॉर्ड में कितनी मिलती है धनराशि ?

    National Film Awards 2025: दादा साहेब फालके अवॉर्ड एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। इस अवॉर्ड के साथ ही विजेता को स्वर्ण कमल पदक, एक शॉल और 15 लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। यानी कि इस बार 71 वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में मलयालम एक्टर मोहनलाल को यह अवॉर्ड मिलेगा।

  • Sep 23, 2025 3:05 PM

    National Film Awards 2025: दादा साहेब फालके अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया जाएगा ?

    National Film Awards 2025: इस साल दादा साहेब फालके अवॉर्ड से मलयालम एक्टर मोहनलाल को दादा साहेब फालके अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगाा।

  • Sep 23, 2025 12:45 PM

    National Film Awards 2025 Live: ये है विनर्स की पूरी लिस्ट

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress): रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor): शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल) सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (Best Feature Film): 12वीं फेल सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: कटहल सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: द रे ऑफ होप सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: पार्किंग सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म: वश सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म: भगवंत केसरी सर्वश्रेष्ठ पॉपुलर फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: ढिंढोरा बाजे रे (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी) सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी: द केरल स्टोरी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: सुदीप्तो सेन (द केरल स्टोरी) सर्वश्रेष्ठ मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइन: सैम बहादुर सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: एनिमल (हिंदी) स्पेशल मेंशन: एमआर राजाकृष्णन (एनिमल- री-रिकॉर्डिंग मिक्सर) सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक: पीवीएनएस रोहित (बेबी- तेलुगू) सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका: शिल्पा राव (जवान- चलेया)

  • Sep 23, 2025 12:07 PM

    National Film Awards 2025: कब, कहां और कैसे देखें नेशनल अवॉर्ड लाइव सेरेमनी

    National Film Awards 2025: इस अवॉर्ड सेरेमनी का लाइव टेलीकास्ट आज यानी 23 सितंबर 2025 को दोपहर 3 बजे से डीडी न्यूज चैनल पर किया जाएगा। साथ ही, दर्शक इसे डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं।

  • Sep 23, 2025 12:03 PM

    National Film Awards 2025 Live: शाहरुख खान-रानी मुखर्जी की जीत पर भड़की एक्ट्रेस

    National Film Awards 2025 Live: इस बीच बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली मलयाली एक्ट्रेस उर्वशी ने रानी मुखर्जी और शाहरुख को अवॉर्ड दिए जाने पर सवाल खड़े किए हैं।

  • Sep 23, 2025 12:02 PM

    National Film Awards 2025 Live: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

    National Film Awards 2025 Live:इस साल साउथ सुपरस्टार मोहनलाल को फिल्म जगत के सबसे महत्वपूर्ण दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस साल द केरल स्टोरी को बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड दिए जाने से भी विवाद उठा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X