36 GF और 72 Ex GF को जवान दिखाने के लिए शख्स ने बुक किया पूरा हॉल, SRK बोले- भाई तेरी तो जवानी फूट-फूटकर

Jawan, Shah Rukh Khan

Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की फिल्म का क्रेज़ उनके फैंस सहित कई लोगों में देखा जाता है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही टिकट की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाती है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगने लग जाती हैं। किंग खान जल्द ही अपनी अपकमिंग मूवी 'जवान' में नजर आने वाले हैं, जो 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने एडवांस बुकिंग करा ली है। हालांकि एक फैन ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसपर रिएक्शन दिए बिना खुद शाहरुख खान भी नहीं रह सके।

शख्स ने दिखाए टिकट

दरअसल जिस फैन की हम बात कर रहे हैं, उसने शाहरुख की 'जवान' फिल्म को देखने के लिए पूरा हॉल ही बुक करा दिया है। इस बात की जानकारी उसने खुद 'एक्स' पर दी है। इस शख्स ने 'एक्स' पर अपनी एक फोटो पोस्ट की, जिसमें उसने सैकड़ों टिकट से खुद को ढक रखा है। शख्स ने बताया कि 'जवान' के लिए उसने पूरा हाल ही बुक कर दिया है। वह अपनी 36 गर्लफ्रेंड्स, 72 एक्स-गर्लफ्रेंड्स और 80 दोस्तों के साथ यह मूवी देखने के लिए जा रहा है। अपनी इस पोस्ट में उसने शाहरुख खान को भी टैग किया हुआ था।

शाहरुख खान ने दिया ये रिएक्शन

जब शाहरुख की नजर अपने इस फैन के पोस्ट पर पड़ी तो वह अपना रिएक्शन दिए बिना रह नहीं पाए। शाहरुख ने फैन की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, 'वाह भाई तेरी तो जवानी फूट-फूट कर चमक रही है। हां हां ऐश कर।'

मिल रहे हैं ऐसे रिए

कई यूजर्स ने भी इसपर अपने अपने रिएक्शन्स दिए हैं। एक यूजर ने कहा, 'बहुत दंगा होने वाला है हॉल में। सारी 36 गर्लफ्रेंड्स का जब आमना सामना होगा, तब जवान मूवी के दौरान इनकी कैट फाइट फिल्म चालू हो जाएगी।' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'हाहाहा असली जवान तो ये शख्स है।' एक अन्य शख्स ने कहा, 'लगता है इस भाई ने ठेका ले लिया है जवान फिल्म को हिट करवाकर ही मानेगा।'

Read more about: jawan shah rukh khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X