पश्चिम बंगाल में अम्फान की तबाही पर शाहरुख खान का रिएक्शन, दिल जीत लेगी किंग खान की ये बात
हाल में ही प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल का हवाई दौरा किया। पीएम मोदी चक्रवात अम्फान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। पश्चिम बंगाल में 80 लोगों की जान अम्फान तूफान के चलते चली गई। इस मामले पर बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का रिएक्शन सामने आया है। शाहरुख खान ने पश्चिम बंगाल के लोगों की हिम्मत बांधी और उनके लिए दुआ भी मांगी।

शाहरुख खान ने अम्फान की तबाही पर ट्वीट किया। वह लिखते हैं कि अम्फान से प्रभावित हुए क्षेत्रों व लोगों के साथ मेरी प्रार्थना, प्यार और विचार हैं। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आए साइक्लॉन अम्फान की खबर ने झकझोर कर रख दिया है। आप सभी मेरे परिवार की तरह हैं। इस कठिन समय में मजबूत बने रहना हैं। ये मुश्किल समय फिर गुजर जाएगा और हम फिर साथ में मुस्कुराएंगे।
अम्फान के चलते करीब 5 लाख लोगों को विस्थापित किया गया। बंगाल में इस खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ की 41 टीमें सुरक्षा कार्यों में लगी हैं। इस तूफान की तबाही तस्वीरों में देखी जा सकती है। करीब 80 लोगों की जाने इस चक्रवात ने ले ली।
बता दें शाहरुख खान से पहले अनुपम खेर, स्वरा भास्कर समेत तमाम बॉलीवुड सेलेब्स इस घटना पर दुख जता चुके हैं। बता दें कोरोना के बीच पश्चिम बंगाल में इस तूफान ने भयंकर तबाही मचाई। जिससे लोगों को खासा दिक्कतें हो रही है।
बात करें शाहरुख खान की किसी नई फिल्म का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन अपने 54वें बर्थडे पर शाहरुख खान ने कहा था कि वह किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि कोरोना संकट के बीच तमाम फिल्मों को लेकर काम अटक गया है।


Click it and Unblock the Notifications












