मुसीबत की घड़ी में दोस्त के हमदर्द बने शाहरुख खान, सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचे SRK

सलमान खान के पिता दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत नासाज है। 17 फरवरी को सलीम खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सलीम खान को ब्रेन हैमरेज हुआ था जिसका ट्रीटमेंट दिया जा चुका है। उम्र और स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर डाला गया था, लेकिन स्थिति कंट्रोल में आते ही उन्हें ICU वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

Shah Rukh Khan

सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पुहंचे शाहरुख खान

बता दें कि सलीम खान को देखने के लिए अभी तक तमाम सितारे अस्पताल के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब सलमान खान के खास दोस्त शाहरुख खान को 21 फरवरी की रात लीलावती अस्पताल जाते देखा गया। सलमान खान और शाहरुख खान की कारें आगे पीछे नजर आईं। बिना किसी शोर शराबे के एक दम चुपचाप किंग खान लीलावती अस्पताल जाते दिखे। उनकी कार के शीशे कवर थे जिस वजह से शाहरुख खान को कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद नहीं किया जा सका।

काफी पुराने और अच्छे दोस्त हैं शाहरुख और सलमान

आपको बता दें कि शाहरुख खान और सलमान खान दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। इंडस्ट्री में दोनों की दोस्ती की मिसालें दी जाती हैं। दोनों ही परिवारों में अगर कोई भी उतार चढ़ाव आता है तो दोनों एक दूसरे के साथ खड़े होते हैं। जब आर्यन खान को ड्रग केस में गिरफ्तार किया गया था तब सलमान खान ने ही शाहरुख खान की मदद की थी। तब से आर्यन खान भी सलमान खान को मानते हैं। जिस दिन सलीम खान को अस्पताल में भर्ती किया गया था उसी दिन आर्यन खान ने अस्पताल आकर सलीम खान के हालचाल लिए थे।

More from Filmibeat

Read more about: shah rukh khan salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X