VIDEO: तिरूपति मंदिर में सब कुछ भूल बेटी सुहाना की प्रोटेक्शन में लग गए शाहरुख खान, उड़ गया दुपट्टा और...

Shah Rukh Khan Suhana Khan Tirupati Video: सुपरस्टार शाहरुख खान और नयनतारा अपनी आने वाली फिल्म 'जवान'की सक्सेस के लिए तिरूपति बालाजी के मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे। इस दौरान फिल्म 'आर्चीज'से बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार उनके बेटी सुहाना खान भी उनके साथ पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचीं। शाहरुख खान-नयनतारा और सुहाना के इस दौरान के वीडियो और तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर कब्जा जमा लिया है।
शाहरुख खान ने लिया सुहाना की प्रोटेक्शन का जिम्मा
इस दौरान इस स्टार्स को स्पॉट करने के लिए पैपराजी की भारी भीड़ पहुंची थी। इसके साथ ही इसके साथ ही उनके एक झलक पाने के लिए उनके काफी सारे फैंस भी वहां मौजूद थे। ऐसे में बेटी सुहाना की सुरक्षा का जिम्मा खुद शाहरुख खान ने अपने हाथों में लिया और पल पल बेटी को प्रोटेक्ट करते दिखाई दिए।
पैपराजी की भीड़ में नहीं छोड़ा बेटी का हाथ
सामने आए वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान हवा काफी तेज थी और पैपराजी की भीड़ भी बहुत थी ऐसे में शाहरुख खान बेटी सुहाना का हाथ थामे तेज कदमों से आगे बढ़ते दिखाई दिए। ऐसे में किंग खान का दुपट्टा भी हवा में उड़ता रहा और वो उसे संभलते दिखाई दिए।
ये लोग भी पहुंचे तिरुपति
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही शाहरुख खान के डॉटिंग डैड के चर्चे काफी तेजी से हो रहे हैं। इस दौरान उनके साथ जवान की एक्ट्रेस नयनतारा, सुहाना खान, मैनेजर पूजा ददलानी और निर्देशक विग्नेश शिवन थे।
कुर्ता पजामा में शाहरुख खान
वीडियो के सामने आने के बाद लोग काफी हैरान हैं क्योंकि शाहरुख खान का लुक काफी अलग था। इस वीडियो में आपको नजर आएगा कि शाहरुख खान ने धोती और कुर्ता पहना हुआ है। इस लुक के साथ वो तिरुपति मंदिर में प्रार्थना करने के लिए पहुंचे थे। फिल्म 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर पूरी दुनिया में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही धमाका कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications