Jawan: शाहरुख खान को फैंस ने दूध से नहलाया, तो किसी फोड़े...

Shah Rukh Khan Jawan Success: फिल्म 'जवान' का नशा फैंस के सिर चढ़़कर बोल रहा है। शाहरुख खान के प्रशंसकों ने हैदराबाद के एक थिएटर के बाहर 'जवान' के सुपरस्टार के कट-आउट पर दूध चढ़ाया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें प्रशंसक शाहरुख के कट-आउट पर दूध डालते हुए एक सुर में "शाहरुख जिंदाबाद" के नारे लगाते और उनकी तस्वीर पर माला पहनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो हैदराबाद के रामकृष्ण थिएटर का है।
सोशल मीडिया इस बात का सबूत है कि 'पठान' की अपार सफलता के बाद, शाहरुख एटली द्वारा निर्देशित 'जवान' के साथ बड़े पर्दे पर फिर से वापस आ गए हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भरे पड़े हैं, जहां पहला शो शुरू होते ही थिएटर खचाखच भर गया था। एक वीडियो में पूरा थिएटर फिल्म के गाने 'नॉट रमैया वस्तावैया' पर डांस करता नजर आ रहा है।
'जवान' में शाहरुख खान दोहरी भूमिका में हैं, उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा हैं। इसे 7 सितंबर को रिलीज किया गया है।
आपको बता दें कि जवान के लिए पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ भी काफी काम करने वाली है। शाहरुख खान की इससे पहले रिलीज हुई फिल्म पठान ने 50 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दिखाई थी और उसके साथ फिल्म ने 57 करोड़ की ओपनिंग दी थी। जवान इस आंकड़े को बड़े आराम से पार करने वाली है और इतिहास बनाने वाली है।
बता दें, जवान दुनियाभर में 9000 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। इस फिल्म की स्क्रीन काउंट ऑल टाइम हाईएस्ट है। ट्रेड पंडितों की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग ले सकती है। भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी जबरदस्त रही है।


Click it and Unblock the Notifications