Video: शाहरुख खान की Dunki का इवेंट बना Memorable, दुबई में चला एक्टर का जादू

Video, Dunki , Shah Rukh Khan

Video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मच अवेटेड फिल्म 'डंकी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर फिल्म का प्रमोशनल भी जमकर कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर दुबई पहुंचे हैं। दुबई में एक्टर का अलग ही जादू देखने को मिला। दुबई के बुर्ज खलीफा पर डंकी का ऑफिशियल ट्रेलर प्ले किया गया, फिर एक स्पेशल ड्रोन शो रखा गया जिसमें शाहरुख का सिग्नेचर पोज और एक हवाई जहाज दिखाया गया। ये पल शाहरुख खान और उनके फैंस के लिए काफी खास था।

दुबई में डंकी स्टार शाहरुख का जादू-

किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान का जादू सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में देखने को मिलता है। इस बात से कोई भी इंकान नहीं कर सकता है कि शाहरुख के चाहने वाले हर जगह हैं। फैंस शाहरुख को दिल से प्यार करते हैं और उनकी हर फिल्म का बड़े ही उत्साह के साथ स्वागत करते हैं।

इन दिनों शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कुछ दिनों से शाहरुख दुबई में फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं लेकिन मंगलवार की शाम डंकी का प्रमोशनल इवेंट शाहरुख खान के लिए स्पेशल मोमेंट बन गया।

क्योंकि दुबई के बुर्ज खलीफा पर डंकी का ऑफिशियल ट्रेलर प्ले किया गया, फिर एक स्पेशल ड्रोन शो रखा गया जिसमें शाहरुख का सिग्नेचर पोज और एक हवाई जहाज दिखाया गया। ये खास पल शाहरुख खान और उनके फैंस के लिए काफी अनमोल था।

सोशल मीडिया पर इस खास पल के कई सारे वीडियो और फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल फोटोज में ड्रोन्स से एक तरफ डंकी लिखा दिखाई दे रहा है तो दूसरी तरफ शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज है। इतना ही नहीं डंकी के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी है।

शाहरुख खान और तापसी की फिल्म डंकी-

बहुचर्चित फिल्म डंकी को लेकर बात करें तो, की में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं. वहीं फिल्म में विक्की कौशल का कैमियो रोल दिखाई देगा। फिल्म 21 दिसंबर 2023 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघऱों में रिलीज होगी।

राजकुमार हिरानी डायरेक्टेड और शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी बॉक्स ऑफिस पर अपना डंका बजाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, डंकी के हिंदी वर्जन का अब तक 10.25 करोड़ का कलेक्शन हो गया है। कल फिल्म रिलीज होगी, रिलीज के साथ ही पता चल जाएगा कि फैंस इस फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

More from Filmibeat

Read more about: video dunki shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X