Shahrukh Khan: शाहरुख की फिल्म जवान के सेट से वायरल हुई कुछ तस्वीरें, फैंस ने दिया जबरदस्त रिएक्शन

Shahrukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म जवान के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जाहिर है कि फिल्म इन दिनों जवान की शूटिंग में व्यस्त हैं और इस फिल्म को लेकर शाहरुख के साथ साथ मेकर्स पूरी सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 2 जून 2022 को रिलीज होगी।
गौरतलब है कि, एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म के जरिए साउथ एक्ट्रेस नयनतारा बॉलीवुड जगत में कदम रखने जा रही हैं। इन दिनों 'जवान' की टीम शूटिंग में बिजी है।
तो इसी बीच जवान के गाने की हाल ही में मुंबई में शूटिंग हुई है। वहीं से रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की दमदार तस्वीरें वायरल हो गई हैं। फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी उत्साहित हो रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नयनतारा फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए मायानगरी आई हुई थीं। शाहरुख खान और और नयनतारा ने 10 अप्रैल को मुंबई में बांद्रा वर्ली सी लिंक के पास एक गाने की शूटिंग की है।
इसी दौरान वहां मौजूद फैंस ने तस्वीरें ली हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में शाहरुख खान सफेद रंग की शर्ट में बेहद डैशिंग लग रहे हैं। दूसरी और गाने की कोरियोग्राफर फराह खान भी नजर आ रही हैं।
फिल्म को लेकर सूत्रों की मानें तो, नयनतारा और शाहरुख ने फिल्म की अधिकतम शूटिंग पूरी कर ली है। बीते महीने भी नयनतारा फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने नौ दिन शहर में रहकर इस फिल्म की शूटिंग पूरी की। आपको बता दें कि शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा इस फिल्म में विजय सेतुपति, प्रियामणि, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications


