शाहरुख खान की पठान को लेकर विशाल ददलानी ने शेयर की ऐसी खबर, मच गया सोशल मीडिया पर हंगामा- फैंस हुए खुश
शाहरुख खान की पठान का जबसे ऐलान हुआ है तब से फिल्म लगातार चर्चा में है। फिल्म का बजट, फिल्म की कास्टिंग, फिल्म की शूटिंग से लेकर फिल्म की हर छोटी चीज सुर्खियों में रहती है। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की पठान से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे सुन फैंस खुशी के मारे उछल पड़ेंगे।
शाहरुख खान की पठान को लेकर विशाल ददलानी ने एक पोस्ट ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर पठान ट्रेंड करने लगा और फैंस का जबरदस्त रिएक्शन आया। दरअसल बुधवार को म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने Pathan को लेकर ट्वीट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के पोस्ट की बाढ़ आ गई।

दरअसल विशाल शेखर ने एक खबर को शेयर किया जिसमें शाहरुख की फिल्म 'पठान' को लेकर ये जानकारी दी गई थी कि पठान में म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी विशाल और शेखर का नाम जुड़ गया है। इस खबर में ये भी कहा गया कि कैसे शाहरुख खान के लिए ये जोड़ी लकी है और फिल्म पठान के सुपरहिट होने के चांस कैसे बढ़ गए हैं।

पठान में काम करने पर विशाल ददलानी का रिएक्शन
इसी खबर को लेकर विशाल ददलानी ने रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, , 'पिछले कोई आंकड़े महत्व नहीं रखते, न ही आने वाले आंकड़े का इतना महत्व है। खास ये है कि पूरी दुनिया शाहरुख खान को दोबारा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है। ऐसे में हम इस शानदार फिल्म में बेहतरीन गानों पर काम कर रहे हैं।

कंफर्म
विशाल ददलानी के इस ट्वीट को पठान में उनके द्वारा काम किए जाने की पुष्टि मानी गई। इससे पहले भी विशाल ददलानी और शेखर की जोड़ी शाहरुख खान की कई फिल्मों में गाने बना चुके हैं।

चेन्नई एक्सप्रेस
विशाल ददलानी और विशाल की जोड़ी ने शाहरुख खान और दीपिका की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में भी म्यूजिक दिया था। रेडी स्टेडी, वन टू थ्री फॉर जैसे गाने इन्होंने ही कंपोज किए थे।

हैप्पी न्यू ईयर
शाहरुख खान और दीपिका की साल 2014 में आई इस फिल्म को फराह खान ने बनाया था, जिसके म्यूजिक डायरेक्टर विशाल-शेखर ही थे।

विशाल और शेखर की जोड़ी लकी चार्म हैं शाहरुख के लिए
हैप्पी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में शेखर और विशाल ने काम किया था। ये जोड़ी शाहरुख के लिए किसी लकी चार्म से कम नहीं है जब 200 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान ने दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











