दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर एक्शन सीन शूट करेंगे शाहरुख खान, खतरनाक स्टंट- धमाकेदार न्यूज!
किंग खान शाहरुख खान लगातार अपनी फिल्म पठान को लेकर छाए हुए हैं। पठान फिल्म की शूटिंग इन दिनों वह दुबई में कर रहे है। कुछ एक्शन सीन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शाहरुख खान इंटरनेट पर चर्चा में हैं। खैर अब लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है कि शाहरुख खान बुर्ज खलीफा में भी पठान की शूटिंग करने वाले हैं। इस खबर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। पिंकविला रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान के कुछ सीन को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में फिल्माया जाएगा।
वेबसाइट को सूत्रों के हवाले से पता चला है कि फिल्ममेकर्स दुबई के बुर्ज खलीफा में शूट की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि, ये आइडिया कोई नया नहीं है। इससे पहले मिशन इंपॉसिबल, फास्ट ऐंड फ्यूरिस जैसी फिल्मों को बुर्ज खलीफा में फिल्माया गया है। अब पठान शायद बॉलीवुड की पहली फिल्म बन सकती है जो बुर्ज खलीफा में शूट हुई हो। बताया जा रहा है कि यहां पठान के बेस्ट और धमाकेदार एक्शन सीन को शूट किया जा सकता है।
ये भी कहा गया है कि, बुर्ज खलीफा में पठान के लिए एक इंटरनेशनल स्टंट टीम एक लंबे समय तक एक्शन सीन को तैयार करने जा रही है। शायद ही इससे पहले फैंस ने स्क्रीन्स पर ऐसा कुछ देखा हो। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान, बुर्ज खलीफा में एक बड़े पैमाने पर एक्शन दृश्य शूट करने के लिए एक्साइटिड भी हैं।
अगर ये खबरें सही हुईं तो शाहरुख खान को बुर्ज खलीफा के टॉप पर टॉम क्रूज़ की तरह लड़ते हुए देखना अब दूर नहीं होगा। अब फैंस पठान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए शायद और भी उत्साहित हो गए हों। हालांकि अभी इस तरह की खबरों की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

जॉन अब्राहम और शाहरुख खान की टक्कर
एक्शन सीन में पठान के विलेन जॉन अब्राहम की टक्कर पठान के हीरो शाहरुख खान से देखने को मिलेगी। पहला मौका होगा जब दोनों एक दूसरे के अपोसिट नजर आएंगे। दोनों खतरनाक रोल में दिखने जा रहे हैं। एक्शन सीन को लेकर पहले ही इंटरनेट पर काफी तरह की चर्चा जारी है।

शाहरुख खान की हीरोइन हैं दीपिका पादुकोण
पठान में दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की हीरोइन हैं। ओम शांति ओम, चैन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों के बाद एक बार फिर पठान में दीपिका और वरुण साथ में काम करेंगे। इस फिल्म को निर्देशक सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने साल 2019 की सबसे सुपरहिट फिल्म वॉर को निर्देशित किया था।

शाहरुख खान ने बदला लुक
पठान फिल्म के लिए शाहरुख खान ने अपना लुक बदला है। वह लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। पठान फिल्म में वह लंबे समय के बाद नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान इस फिल्म को हर दम पर हिट करवाना चाहते हैं। वह इससे पहले साल जीरो फिल्म में नजर आए थे जोकि खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

बॉलीवुड का अबतक का सबसे खतरनाक एक्शन सीन
बताया जा रहा है कि हॉलीवुड व इंटरनेशनल लेवल के एक्शन सीन पठान में देखने को मिलेंगे। फिल्ममेकर्स मेगा बजट इस तरह के सीन पर खर्च कर रहे हैं। दर्शक भी काफी एक्साइटिड हैं अब पठान के लिए।


Click it and Unblock the Notifications











