Pathaan Leaked Online: रिलीज से एक दिन पहले इन वेबसाइटों पर ऑनलाइन लीक हुई पठान, होगा करोड़ों का नुकसान

Pathaan Leaked Online Before Release: सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर छाए हुए हैं। फिल्म को लेकर विवाद थमा नहीं था कि अब मेकर्स के सिर नई मुसीबत आ गई है। दरअसल, 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है लेकिन रिलीज से एक दिन पहले ही इस फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की इस फिल्म को कई वेबसाइटों ने ऑनलाइन लीक कर दिया है।
इन वेबसाइटों पर हुई लीक
बताया जा रहा है कि पठान की ऑनलाइन लीक के कारण मेकर्स की नींद उड़ी हुई है। जूम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार Tamilrockers, Filmy4wap, Filmyzilla, Mp4movies, Pagalworld, और Vegamovies जैसी वेबसाइटों ने रिलीज से पहले शाहरुख खान की 'पठान' को लीक कर दिया है।
करोड़ों का नुकसान
इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि इन वेबसाइट्स पर 'पठान' फिल्म का एचडी प्रिंट उपलब्ध है। ऐसे में फिल्म का इंतजार कर रहे लोग अब टिकट बुकिंग का इंतजार करने के बजाय अगर घर बैठे इस फिल्म को देखेंगे तो इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर ही पड़ेगा। माना जा रहा है कि ऑनलाइन लीक होने के कारण फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर करोड़ों का असर सीधा पड़ेगा।
मेकर्स ले सकते हैं एक्शन
जिन वेबसाइट्स पर फिल्म लीक हुई है, उनके खिलाफ मेकर्स सख्त कार्रवाई कर सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि फिल्म को लेकर मेकर्स की ओर से ये जरूर कहा गया है कि कुछ लोगों हैं जो फिल्म को लेकर स्पॉइलर्स जारी कर रहे हैं। ऐसे में उनसे ऐसा न करने की अपील की गई है।


Click it and Unblock the Notifications