'पठान' से पहले शाहरुख खान की पार्टी- गौरी, करीना कपूर व करण जौहर साथ- धमाकेदार तस्वीर
लंबे समय के बाद शाहरुख खान किसी पार्टी में शामिल हुए। कोरोना के चलते वह परिवार के साथ घर पर ही थे और हाल में ही वह अपनी फिल्म पठान के सिलसिले में बिजी हो गए। अब शाहरुख खान पत्नी गौरी खान के साथ संडे पार्टी करने करण जौहर, करीना कपूर व मलाइका अरोड़ा के साथ पार्टी करते नजर आए।
संडे पार्टी से ग्रैंड फोटो सामने आई है जिसमें करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, मलाइका अरोड़ा, शाहरुख खान, गौरी खान, अमृता अरोड़ा समेत कई हस्तियां नजर आईं। वहीं पठान एक्टर शाहरुख खान के इस पार्टी में पहुंचने से ये और भी ज्यादा चर्चा में आई गई।

इन दिनों शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। वॉर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में पठान फिल्म बन रही है जिसमें एक बार फिर शाहरुख खान के अपोसिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। ये फिल्म साल 2022 में दस्तक दे सकती है।
बता दें शाहरुख खान साल 2018 में जीरो फिल्म में नजर आए थे जहां आनंद एल राय की इस फिल्म में अनुष्का और कैटरीना कैफ भी दिखी थी लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और तब से शाहरुख खान ने पठान के अलावा अपनी किसी अन्य फिल्म का ऐलान नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications