बॉयफ्रेंड संग सगाई कर विदेश में बसी शाहरुख खान की 'लाडली', डेब्यू और जरा से करियर पर बोलीं- सपने...

Shah Rukh Khan Sana Saeed: सना सईद को आज से 26 साल पहले शाहरुख खान की फिल्म कुछ कुछ होता है मैं छोटी अंजलि के किरदार में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान की बेटी का किरदार अदा किया था। इस आईकॉनिक फिल्म से जुड़ी सना आज भी अपने जहन में इन यादों को ताज़ा किए हुए हैं।
बता दे कि एक्ट्रेस ने फिल्म की एनिवर्सरी पर भी एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी फिलिंग्स को शेयर किया था। सना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि "हर साल मुझे कुछ सबसे खूबसूरत यादों की एक प्यारी सी याद आ जाती है। जो मुझे एक बहुत ही छोटे लेकिन बहुत ही भाग्यशाली इंसान को बनाने में मिली थी।"
सना सईद ने लिखा कि "मैं बस सबसे अच्छे लोगों के साथ में काम करने का मौका पाकर काफी ज्यादा उत्साहित हूं। इस खूबसूरत फिल्म को बनाने में मदद करने वाले सभी लोग और आप में से हर एक को दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया। जो हमें इतने सालों तक प्यार दिया और इसी के साथ सना ने सभी को धन्यवाद दिया।"
सना सईद लिखती हैं कि "मैं करण जौहर को भी सबसे ज्यादा शुक्रिया कहना चाहती हूं कि मुझे इस बेहतरीन शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और सलमान खान जैसी बड़ी कास्ट के साथ में काम करने का मौका दिया। एक छोटी सी लड़की सिर्फ सपने ही देख सकती है और हां सपने सच में सच भी होते हैं।"
मालूम हो कि छोटी अंजलि अब 36 साल की हो चुकी है और लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड Csaba Wagner से उन्होंने हाल ही में सगाई कर ली थी। बाद में वह लॉस एंजेलिस में जाकर शिफ्ट हो गई और अब वह वहीं पर जाकर सेटल हो चुकी है। सना सईद ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करने के बाद आलिया भट्ट की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से एक बार फिर से कम बैक किया था। लेकिन वह सफल नहीं हो पाई।


Click it and Unblock the Notifications











