वो एक फिल्म जब कैमरे के सामने न्यूड हो गए शाहरुख खान, एक्ट्रेस के साथ इंटीमेट सीन के बाद जाना पड़ा जेल

Shah Rukh Khan Nude Scene

Shah Rukh Khan Nude Scene And Jail: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री के किंग खान बन गए हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर खूब चली हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।

आजकल फिल्मों में बोल्ड और न्यूड सीन आम बात हो गई है, लेकिन 90 के दशक में ऐसा करना बड़ी बात मानी जाती थी। शाहरुख खान की एक फिल्म ऐसी भी रही है, जिसने उस समय खूब चर्चा बटोरी - यह फिल्म थी 'माया मेमसाब' जो साल 1993 में रिलीज़ हुई थी।

इस फिल्म में शाहरुख ने 'ललित' नाम का किरदार निभाया था और उनके साथ अभिनेत्री दीपा साही थीं। फिल्म में कई बोल्ड और इंटीमेट सीन थे, जो उस दौर के हिसाब से काफी हटकर थे।

एक अखबार में इस फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाली खबर छपी थी। खबर में दावा किया गया कि फिल्म के निर्देशक ने शाहरुख और दीपा को एक होटल में इसलिए छोड़ा ताकि वे एक-दूसरे के साथ सहज हो सकें और अगले दिन इंटीमेट सीन की शूटिंग कर सकें। रिपोर्ट में यह भी लिखा गया कि शाहरुख ने फिल्म में न्यूड सीन किया है।

इस खबर के सामने आने के बाद लोगों में खलबली मच गई। शाहरुख को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। खास बात ये थी कि यह खबर बिना लेखक के नाम के छपी थी, जिससे यह पता नहीं चल पाया कि इसे किसने लिखा है।

बाद में जब शाहरुख एक कार्यक्रम में पहुंचे, तो उनकी मुलाकात उस अखबार के संपादक से हो गई। वहां शाहरुख ने गुस्से में संपादक को काफी कुछ सुना दिया और उसे धमकियां भी दीं।

इस घटना के बाद उस पत्रकार ने पुलिस में शाहरुख के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और सुरक्षा की मांग की। चूंकि यह सब एक पब्लिक इवेंट में हुआ था, पुलिस के पास सबूत मौजूद थे। इसके चलते शाहरुख को गिरफ्तार कर बांद्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

हालांकि उस समय तक शाहरुख काफी मशहूर हो चुके थे, इसलिए उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा। कहा जाता है कि फिल्मी दुनिया से जुड़े चिक्की पांडे ने उनकी ज़मानत करवाई थी।

Read more about: shah rukh khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X