ZERO: शाहरुख खान ने जीरो को लेकर किया ट्वीट, कहा धीरे धीरे बड़ा हो रहा हूं

शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो को लेकर चर्चा मे चल रहे है और इस फिल्म के लिए शाहरुख खान भी बेहद एक्साइटेड है। बता दे कि शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में और अलग अलग रोल किए है।

इसके बावजूद वो फिल्म जीरो को लेकर काफी एक्साइटेड है और उसका कारण है इस फिल्म में शाहरुख खान का लुक और उनका कैरेक्टर। फिल्म में शाहरुख खान पहली बार किसी बौने के रोल मे दिखने वाले है।

shahrukh khan, katrina kaif, anushka sharma, zero, शाहरुख खान, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, जीरो

आपको बता दे कि इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर पोस्ट किया है और लिखा है कि वो इस बौने के बचपन से अब धीरे धीरे बड़े और समझदार हो रहे है। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ने फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय का शुक्रिया भी अदा किया है।

इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान ने भी कहा कि वो इस फिल्म में काम करने को अपनी खुशनसीबी समझते है। बता दें कि फिल्म मे शाहरुख खान के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आएंगी।

इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और शाहरुख खान का ये ट्वीट करनी कि वो अब बच्चे से बड़े हो रहे है। इससे ये मतलब निकाला जा रहा है कि लगता है शाहरुख खान की बौने के पार्ट वाली शूटिंग अब खत्म हो चुकी है औऱ शाहरुख खान आगे शूटिंग शुरु करेंगें।

बता दे कि इस ट्वीट के बाद कई फैंस ने अपनी अपनी बात शाहरुख खान के सामने रखी और कहा कि हम आपकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे है और इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड भी है।

बता दें कि फिल्म जब तक है जान के बाद एक बार फिर अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ की जोड़ी सबको देखने को मिलेगी। फिलहाल फिल्म अभी बन ही रही है और इसकी रिलीज डेट 21 दिसंबर 2018 फाइनल की गई है।

वहीं कैटरीना कैफ की बात करें तो वो ठग्स ऑफ हिदोस्तान की शूटिंग में और अनुष्का शर्मा फिल्म सुई धागा में बिजी चल रही है। इस फिल्म को लेकर सभी सुपरस्टार्स एक्साइटेड है।

शाहरुख खान काफी समय से एक सुपर डुपर हिट की तलाश में है और शायद इस फिल्म से उनकी ये तमन्ना पूरी हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X