KKR में वापस बुलाने के लिए शाहरुख खान ने इस टॉप क्रिकेटर को थमाया ब्लैंक चेक? जानें पूरी खबर

Shah Rukh Khan Gautam Gambhir

Shah rukh khan Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ में दो सफल वर्ष बिताए। अब आईपीएल 2024 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से मैटर की भूमिका निभाते हुए देखा जाने वाला है। गंभीर की वापसी के चलते केकेआर के फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि केकेआर की टीम इस साल अपनी तीसरी ट्रॉफी भी जीत जाएगी।

हालांकि आपको बता दें कि गौतम गंभीर के नेतृत्व में केकेआर टीम ने साल 2012 और साल 2014 में चैंपियनशिप अपने नाम की थी। लेकिन फिर गौतम गंभीर ने दिल्ली कैपिटल में शामिल होने का फैसला लिया। बाद में अपनी रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कोचिंग में अपना कदम रख दिया। इसके बाद उनकी मेंटरशिप में एलएसजी की टीम 2022 और 2023 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी हुई।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि 2021 में फाइनल के लिए क्वालीफाई हो जाने के बाद में केकेआर टीम लगातार 2 सालों तक प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकामयाब साबित हुई। लेकिन अब केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान ने गौतम गंभीर को वापस लाने का फैसला लिया। जिसके चलते अब गंभीर एक बार फिर से टीम में शामिल हो चुके हैं।

अब यह भी खबरें सामने आ रही है कि गौतम गंभीर को वापस लाने के लिए शाहरुख खान ने उन्हें एक ब्लैंक चेक दिया। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि गौतम गंभीर ने इसको स्वीकार किया है या फिर नहीं। हालांकि आपको बता दें कि गौतम गंभीर केकेआर टीम में शामिल हो चुके हैं और उन्होंने अपने पहले बयान से काफी कुछ स्पष्ट कर दिया है।

केकेआर की तरफ से जारी किए हुए वीडियो में गौतम गंभीर ने कहा कि "मैं खिलाड़ियों को पूरी आजादी देने पर विश्वास रखता हूं। जो भी लोग मेरे साथ में खेल रहे हैं वह इस बात को बहुत अच्छे से जानते हैं कि पूरी टीम के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाएगा। यहां पर कोई घरेलू या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं है क्योंकि हमको एक मिशन मिला है। जो कि आईपीएल जीतना है। इसलिए हर किसी को इन नियमों का पालन करने की आवश्यकता है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X