'पठान' से पहले शाहरुख खान का नया प्रोजेक्ट, लंबे बालों वाले लुक में दिखे- शानदार VIDEO
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान यूं तो हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं लेकिन इस बार शाहरुख़ खान नए ऑनलाइन एड वीडियो के ज़रिए चर्चा में आए हैं। इस वीडियो में शाहरुख़ खान लंबे बाल के लुक में दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो किसी हेयर कलर के ब्रांड का एड है।
इसके साथ ही शाहरुख़ खान ने सफ़ेद रंग की स्ट्रीप्ड शर्ट, काले रंग का वेस्टकोट और ट्राउजर पहना हुआ है। इसके साथ ही शाहरुख़ खान ने अपने बालों की पॉनीटेल बनाई हुई है। माना जा रहा है कि शाहरुख़ खान अपनी अपकमिंग फ़िल्म पठान में इसी लुक में दिखाई देंगे। शाहरुख़ खान इन दिनों पठान फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

शाहरुख़ खान का यह वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट है। बता दें कि शाहरुख़ खान के फ़ैन्स काफ़ी लंबे समय से उनके सिल्वर स्क्रीन पर वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। यह पहली बार है जब शाहरुख़ खान के फ़ैन्स क़रीब 1200 दिनों बाद शाहरुख़ को बड़े पर्दे पर देखेंगे।
इससे पहले कभी भी शाहरुख़ खान ने अपने पैन्स को इतना लंबा इंतज़ार नहीं करवाया है। शाहरुख़ खान की बॉलीवुड की लास्ट फ़िल्म ज़ीरो थी। इस फ़िल्म को आनंद एल राय के निर्देशन में बनी थी। इसके साथ ही शाहरुख़ खान के साथ इस फ़िल्म में कैटरीना कैफ़ और अनुष्का शर्मा भी नज़र आए थे।


Click it and Unblock the Notifications