PM मोदी के शपथ ग्रहण में मुकेश अंबानी के साथ ड्रिंक करते दिखे शाहरुख खान, लोग बोले- बस इतना अमीर बनना है कि..

Shah Rukh Khan Drinking At PM Modi Oath Ceremony: बीते दिन दिल्ली में नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और शाहरुख़ खान समेत कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे।
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मुकेश अंबानी और शाहरुख़ खान एक साथ बैठे नजर आए और उनके हाथ में खास तरह के ड्रिंक भी दिखाई दी। किंग खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं।
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शाहरुख खान, अक्षय कुमार, कंगना रनौत और रजनीकांत जैसे दिग्गज एक्टर्स शामिल हुए थे। वहीं किंग खान इस दौरान ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। इस समारोह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें शाहरुख खान और मुकेश अंबानी खास बॉन्डिंग देखने को मिली।
शाहरुख खान और मुकेश अंबानी समारोह में एक-दूसरे के साथ बैठकर हंसते हुए भी नजर आए है। साथ ही उनके हाथ में एक स्पेशल ड्रिंक भी दिखाई दे रही है। दरअसल समारोह में मुकेश और शाहरुख खान के हाथ में एक ORS का टेट्रा पैक दिखा, जो करीब 31 रुपए का है। इस ड्रिंक को मुकेश और शाहरुख के हाथ में देखकर हर कोई हैरान रह गया औऱ यकीन नहीं कर पा रहा कि आखिर इतने बड़ी हस्तियां ये सिंपल सी ड्रिंक पी रहे हैं।
शाहरुख और मुकेश अंबानी की इन तस्वीरों में यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि, "बस इतना अमीर होना है कि ऐसे ORS पी सकूं.." वहीं दूसरे ने लिखा कि, 'इस मौसम के लिए ये ड्रिंक परफेक्ट है..' बता दें कि कुछ दिन पहले शाहरुख खान को लू लग गई थी. जिसके वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. ऐसे में एक्टर अब अपनी सेहत के साथ कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते.


Click it and Unblock the Notifications

