..................... Shah Rukh Khan Met Gala 2025 look was flop but actor rare Patek Phillipe Grand watch grabbed eyeballs - Hindi Filmibeat

Shah Rukh Khan का मेट गाला लुक हुआ फ्लॉप, लेकिन एक्टर की घड़ी ने खींचा सबका ध्यान, इतनी है कीमत

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Met Gala Look: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Record) ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। वो मेट गाला 2025 के रेड कार्पेट पर चलने वाले भारत के पहले मेल एक्टर बन गए। सुबह से ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

शानदार लुक में दिखे किंग खान

इस खास मौके पर शाहरुख ने मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया गया काले रंग का सूट पहना। उनका लुक बहुत ही स्टाइलिश था, जिसमें एक लंबा कोट और गहनों की लेयरिंग थी। सबसे खास था उनका 'K' अक्षर वाला लॉकेट, जो पूरी तरह से जड़ा हुआ था। हालांकि, कई लोगों को शाहरुख का ये लुक बिलकुल पसंद नहीं आया। उन्होंने शाहरुख के इस लुक को बोरिंग कहा लेकिन एक्टर की घड़ी सबको काफी एक्साइटिंग लगी।

महंगी घड़ी ने खींचा सबका ध्यान

शाहरुख ने अपने लुक को Patek Philippe की एक लग्जरी घड़ी के साथ पूरा किया, जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई गई है। इस घड़ी का डायल रोज गोल्ड में है और यह बेहद खास डिजाइन में बनी है।

बच्चों के कहने पर पहुंचे मेट गाला

एक वीडियो में शाहरुख ने बताया कि वह मेट गाला में अपने बच्चों के कहने पर शामिल हुए। उन्होंने कहा, 'मेरे बच्चे मेट गाला को लेकर बहुत एक्साइटेड थे। जब सब्यसाची ने इस मेट गाला का सजेशन दिया, तो उन्होंने कहा 'वाह'। मैं अब तक नहीं समझ पाया कि वो 'वाह' मुझे लेकर था या इवेंट को लेकर।"

भारत के और भी सितारे शामिल हुए

शाहरुख के अलावा मेट गाला 2025 में भारत की कई हस्तियों ने शिरकत की। प्रियंका चोपड़ा, कियारा आडवाणी, ईशा अंबानी और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे भी इवेंट में दिखे। खासकर कियारा का बेबी बंप और दिलजीत का पंजाबी स्टाइल सभी को बहुत पसंद आया।

Read more about: shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X