मलेशिया में शाहरुख खान

By Neha Nautiyal

Shahrukh Khan
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान फिर से मलेशिया में हैं। वह यहां अपनी फिल्म 'डॉन' की अगली कड़ी की शूटिंग कर रहे हैं। शाहरुख मलेशिया में बहुत लोकप्रिय हैं। उन्हें यहां परम्परागत मलेशियाई नाम 'दातुक' दिया गया है जो नाइटहुड की पदवी है।

शाहरुख रविवार सुबह फिल्म में अपनी को-स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ यहां पहुंचे। समाचार पत्र 'द स्टार' के मुताबिक बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख अपनी 2006 में आई सफल फिल्म 'डॉन' की अगली कड़ी की शूटिंग के लिए मलेशिया में हैं।

शाहरुख के साथ प्रियंका के अलावा 60 सदस्यीय फिल्म यूनिट भी शूटिंग के लिए मलेशिया के मलक्का इलाके में पहुंच गई है। शाहरुख जैसे ही अपने दल के साथ हवाईअड्डे पर पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए वहां प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

'डॉन 2' में भी शाहरुख, डॉन की भूमिका में हैं जबकि प्रियंका उनकी प्रेमिका रोमा की भूमिका निभाएंगी। यहां लगभग एक महीने तक फिल्म की शूटिंग चलेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X