अपना करोड़ों का घर 'मन्नत' छोड़ किराए पर रहने चले Shah Rukh Khan, इस वजह से करना पड़ा पूरा बंगला खाली

Shah Rukh khan

Shah Rukh Khan is going to live on Rent: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपने खास अंदाज और अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। इसी के साथ-साथ उनका लग्जीरियस लाइफस्टाइल भी लाइमलाइट में रहता है। चाहें उनका घर मन्नत हो या कारें करोड़ों की होती हैं। शाहरुख खान के घर मन्नत की जमकर तारीफ होती है। हर कोई उनके घर की एक झलक देखना चाहता है।

मन्नत खाली करने जा रहे हैं किंग खान
लेकिन हाल ही में उनके घर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान अपना करोड़ों का बंगला मन्नत खाली कर किराए पर रहने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान अकेले नहीं बल्कि उनके साथ उनका पूरा परिवार साथ में रहने जा रहे हैं। किंग खान लग्जरी हाउस को छोड़ किराए पर रहने जा रहे हैं। ऐसे में फैन्स परेशान हैं कि आखिर ऐसी क्या ही नौबत आ गई कि शाहरुख खान को किराए पर रहना पड़ रहा है।

क्या है वजह
रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान के बंगले मन्नत में दो मंजिला और निर्माण होना है। शाहरुख खान ने दो मंजिल बढ़ाने का फैसला किया है। किंग खान की पत्नी गौरी ने साल 2024 में महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्रधिकरण को आवेदन भी दिया था। जिसका बाद गौरी खान को अतिरिक्त दो फ्लोर बढ़ाने की मंजूरी मिल गई। खबरों की माने तो जल्द ही कंस्ट्रक्शन का काम शुरू होने जा रहा है और इसीलिए किंग खान और उनका पूरा परिवार किराए के घर में शिफ्ट होने जा रहा है।

किसके घर में होंगे शिफ्ट
प्रॉपर्टी पोर्टल Zapkey.com के मुताबिक शाहरुख खान ने मुबई में पाली हील्स, खार वेस्ट में दो हाई-एंड-डुप्लेक्स अपार्टमेंट तीन साल के लिए किराए पर लिया है। बताया जा रहा है कि एक्टर 2.9 करोड़ रुपये किराए का सालाना देंगे। यह एग्रिमेंट 14 फरवरी को हो चुका है। बता दें कि यह घर जैकी भगनानी के पिता वासु भगनानी का है।

Read more about: shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X