..................... Shah Rukh Khan kajol K3G co star Malvika Raaj ties knot with Pranav Bagga first wedding inside photos and album viral - Hindi Filmibeat

Wedding Album: शाहरुख खान की 'साली' ने रचाई ग्रैंड वेडिंग, सुनहरे जोड़े में इस हीरोइन ने किया सबको फेल

Malvika Raaj, Pranav Bagga

Malvika Raaj Pranav Bagga Wedding: शादियों का सीजन चल रहा है और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शहनाइयां गूंज रही है। पिछले कुछ दिनों में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधन चुके हैं। बंगाली और बॉलीवुड एक्टर परमब्रत चटर्जी, टीवी एक्टर विनीत रैना और रणदीप हुड्डा के बाद अब 'कभी खुशी कभी गम' फेम मालविका राज ने भी शादी कर ली है।

हाल ही में, उनकी कुछ वेडिंग फोटोज सामने आई हैं। फिल्म में मालविका राज काजोल की छोटी बहन और शाहरुख खान के किरदार में दिखाई दी थीं।

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मालविका राज ने 29 नवंबर 2023 को गोवा में अपने मंगेतर प्रणव बग्गा संग शादी की। 30 नवंबर 2023 को मालविका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ वेडिंग फोटोज शेयर की हैं, जिनमें कपल बेहद खुश और खूबसूरत लग रहा है।

अपने डी-डे पर मालविका ने गोल्डन कलर का हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा और फुल स्लीव्स ब्लाउज पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मालविका ने अपने आउटफिट के साथ एक शीयर दुपट्टा पेयर किया था, जो उन्होंने अपने सिर पर टिकाया हुआ था।

एक्ट्रेस ने अपने लुक को डेवी मेकअप और गोल्डन मिनिमल ज्वेलरी के साथ निखारा था, जिसमें एक ब्रॉड चोकर, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और रेड चूड़ा के साथ गोल्डन कड़े शामिल थे। वहीं, उनके दूल्हे राजा प्रणव ने अपनी दुल्हन को मैच करते हुए गोल्डन कलर की एम्बेलिश्ड शेरवानी और पगड़ी पहनी थी। वैसे कहने की जरूरत नहीं कि अपने-अपने लुक में कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था।

सोशल मीडिया पर सामने आई अन्य झलकियों में हम कपल के फेरे की रस्म देख सकते हैं, जिसमें वे दोनों एक-दूसरे का हाथ थमकर फेरे लेते हुए नजर आ रहे थे। एक वीडियो में हम मालविका को ब्राइडल एंट्री करते हुए भी देख सकते हैं। फूलों की चादर के नीचे से चलते हुए वह बेहद सुंदर लग रही थीं और शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X