'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की सिनेमाघर में वापसी, थिएटर में होगी शाहरुख-काजोल की DDLJ की धूम
शाहरुख खान और काजोल की आइकॉनिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। महाराष्ट्र में फिर से थिएटर्स खुलने के बाद आदित्य चोपड़ा की ये फिल्म दिखाई जाएगी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक डीडीएलजे आज यानी 6 नवंबर से मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमाघर में दिखाई जाना शुरू हो गई है। फैंस एक बार फिर इस सुपर रोमांटिक और खूबसूरत फिल्म को सिनेमाघरों में देख पाएंगे।
बता दें कोरोना महामारी के बाद कई महीने से देशभर के थिएटर्स बंद थे। ऐसे में कई राज्यों में सिनेमाघर खोल दिए गए तो कुछ सरकारों ने बंद रखना ही कोविड में बेहतर समझा। ऐसे में अब महाराष्ट्र सरकार ने थिएटर्स खुलने की अनुमति दी है। 5 नवंबर से ही राज्य में थिएटर खुले हैं। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने की अनुमति मिली है।
मालूम हो 25 साल पहले जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो भी फिल्म ने ताबड़तोड़ रिकॉर्ड तोड़े थे और आज भी इस फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता देखी जा सकती है। दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे फिल्म के नाम सबसे बड़ा रिकॉर्ड ये दर्ज है कि फिल्म सबसे ज्यादा लंबे समय तक सिनेमाघरों में चली थी। हाल में ही फिल्म डीडीएलजे ने 25 साल पूरे किए।


Click it and Unblock the Notifications











