VIDEO: सिर और मुंह पर पट्टी बांध 'जवान' की टिकट खरीदने पहुंचे फैंस, वायरल हुआ ये वीडियो

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Jabra Fans: शाहरुख खान का स्टारडम उनके फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। यही वजह है कि चार साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कने के बाद भी लोगों में उनकी मूवी को देखने का क्रेज कम नहीं हुआ। पहले 'पठान' और अब 'जवान' के लिए फैंस ने दीवानगी की हद पार कर दी है। जगह-जगह फिल्म के प्रमोशनल पोस्टर लगाए गए हैं। लोगों ने 'जिंदा बंदा' और 'चलेया' गानों पर कई रील भी बनाए हैं। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती।

शाह रुख खान की फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग दिलाने के लिए उनके फैंस ने पूरी की पूरी ऑडी बुक कर ली है। शाह रुख खान यूनिवर्स फैन क्लब ने 'जवान' से जुड़े कई वीडियो अपलोड किए हैं। एक वीडियो में दिखाया गया है कि नोएडा में फैंस ने पूरी ऑडी बुक कर ली है। वह शाहरुख खान के उस भेस में आए, जिसमें उनका चेहरा पट्टी से ढका हुआ था। किंग खान के लिए लोगों की दीवानगी का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

नोएडा के अलावा नेपाल, मुजफ्फरपुर, ओसमानाबद, जलगांव, भोपाल सहित कई शहरों में फुल ऑडी बुक कर ली गई है। यानी कि पहले दिन अधिकतर जगह 'जवान' हाउसफुल होने वाला है।

इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू होते ही 'जवान' की दो लाख से ज्यादा टिकट्स बिक गईं। एसआरके मेनिया बंगाल तक भी जा पहुंचा है। कोलकाता में पहले दिन फिल्म का पहला शो सुबह 5 बजे रखा गया है। वहीं, बंगाल के रायगंज में 8 सितंबर की तारीख को फिल्म को पहली स्क्रीनिंग 2.15 am पर रखी गई है। वहीं, दिल्ली और मुंबई में फिल्म का फर्स्ट शो सुबह 7 बजे से शुरू होगा।

More from Filmibeat

Read more about: shah rukh khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X