हेप्पी न्यू ईयर पर शाहरुख खान के बड़े बोल

By Ajay Mohan

फिल्म हेप्पी न्यू ईयर को लेकर अब शाहरुख खान का ओवर कॉन्फीडेंस बढ़ता जा रहा है। उनका दावा है कि यह फिल्म सुपर हिट होगी और सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। और यह सब होगा उनकी खुद की वजह से। शाहरुख ने कहा है कि वो जिस फिल्म में होते हैं, वह फिल्म अपने आप बड़ी हो जाती है।

दो दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाये हुए शाहरुख ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं कभी कोई चिंता नहीं करता। मैं एक अच्छा कारीगर हूं और जिस स्तर पर काम कर रहा हूं, वो भी सही है। मैं अपनी च्वाइस जानता हूं और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ ही देता हूं। मुझे हर रोज किसी भी प्रकार की चिंता नहीं होती, खास कर फिल्मों की, क्यांकि जिस फिल्म में मैं रहता हूं वो खुद बड़ी हो जाती है।"

आगे कही पते की बात

शाहरुख ने कहा, "कलाकार को चिंता नहीं करनी चाहिये, अगर चिंता करते हैं तो वो कलाकार नहीं स्टार हैं। और मैं एक कलाकार हूं मेरा स्टारडम मेरी कला की वजह से ही है।"

शाहरुख को उम्मीद है कि 24 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म मैं हूं न और ओम शांति ओम। इस फिल्म में बमन इरानी, दीपिका पादुकोण, अभ‍िषेक बच्चन, सोनू सूद और विवान शाह प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X