दिल्ली का हर लड़का बनना चाहता है शाहरुख खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खोला राज
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी और फिल्म का बड़ी हिट रही थी। बता दें कि सिड शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के काफी बड़े फैन है और हाल ही में उन्होने इस बात का खुलासा किया है कि वो हीरो क्यों बने। जी हैं उनका कहना था इसके पीछे सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान हैं और वो उनसे काफी ज्यादा प्रभावित हुए थे। उन्होने ये भी कहा कि वो दिल्ली के रहने वाले हैं और शाहरुख खान भी दिल्ली से ही है..यही कारण है कि दिल्ली का हर लड़का शाहरुख खान बनना चाहता है।
इस दौरान वो एक टॉक शो में मौजूद थे जब उन्होने कुछ रोचक बातें अपने चहीते सुपरस्टार के बारे में साझा की। बता दें कि शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनकी तारीफ में कहा कि वो चाहें कॉमेडी करें या रोमांस दोनो ही काफी ज्यादा शानदार होता है।

गौरतलब है कि फिल्मों अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने से पहले सिड ने शाहरुख खान की फिल्म माई नेम इज खान में असिस्टेंड डायेरेक्टर थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी हंसी तो फंसी, एक विलेन और कपूर एंड संस जैसी हिट फिल्में दी हैं।
इसके अलावा उनके दूसरे सबसे फेवरिट अमिताभ बच्चन के लिए उन्होने कहा वो उनके सामने काफी नर्वस हो जाते हैं और उन्होने बताया कि जब वो पहली फिल्म की प्रमोशन के लिए केबीसी गए थे जब उनका बुरा हाल था।


Click it and Unblock the Notifications