शाहरुख खान को सेट पर लगी चोट, शूटिंग के दौरान हुए घायल, इलाज के लिए जाएंगे अमेरिका

Shah Rukh Khan Injured: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खास चर्चाओं में रहते हैं। उनकी फिल्मों का फैन्स को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। बैक टू बैक हिट फिल्में देने के बाद अब किंग खान अपनी दूसरी फिल्म की तैयारी में लग गए हैं। उनकी यह फिल्म एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसके लिए वह पिछले साल से ही तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन अब फिलहाल तो इसी फिल्म के सेट से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान को सेट पर चोट लग गई है। जिस वजह से एक्टर को अस्पताल ले जाया गया है।
शाहरुख खान को सेट पर लगी गंभीर चोट
रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान को गंभीर चोट लगी है। जिस वजह से उन्हें लंबा आराम करना पड़ सकता है। फिलहाल तो डॉक्टर ने उन्हें एक महीने आराम करने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग खान को चोट लगी है। इस बात का खुलासा किया गया है, लेकिन कहां लगी है और कितनी गंभीर चोट है इस बात को गुप्त रखा गया है। बताया यह भी जा रहा है कि किंग खान अपने इलाज के लिए अमेरिका रवाना होंगे। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से किंग खान को कई चोटें लग चुकी हैं। शूटिंग के दौरान किंग खान कई बार घायल हो चुके हैं।
फिल्म में बेटी के साथ नजर आएंगे किंग खान
वहीं सूत्रों ने हवाला देते हुए कहा है कि अब फिल्म की शूटिंग सितंबर या अक्टूबर के लिए शेड्यूल की गई है। क्योंकि किंग खान को ठीक होने में समय लग सकता है। शाहरुख खान फिल्म 'किंग' पर काम कर रहे हैं। फिल्म में एक्शन सीन करने के दौरान उन्हें चोट लगी। आपको बता दें कि इस फिल्म में किंग खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। साथ ही में दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन समेत तमाम नामी सितारे इस फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म के रिलीज को लेकर अभी कोई डेट सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications